कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्टअप में 45\% घटा निवेश

                                                कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्टअप में 45% घटा निवेश

                                                   

     भारतीय कृषि प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप के निवेश में 2021-22 से 2022-23 के बीच यानी एक साल में 45 फीसदी की गिरावट आई है। इसकी मुख्य वजह वैश्विक ब्याज दरों में वृद्धि और बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों का अधिक सावधान रहना माना जा रहा है। इस अवधि में वैश्विक कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्टअप में निवेश 10 फीसदी घटा है।

परामर्श कंपनी एफएसजी के मुताबिक, भारतीय कृषि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सौदों की संख्या में बढ़ोतरी के बावजूद निवेश में गिरावट देखने को मिली। क्षेत्र में 2021-22 में 121 सौदे हुए थे, जिनकी संख्या 2022-23 में बढ़कर 140 पहुंच गई। हालांकि, फंडिंग 2021-22 के 127.9 करोड़ डॉलर से घटकर 2022-23 में 70.6 करोड़ डॉलर रह गई।