कृषि विश्वविद्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान

                                                        कृषि विश्वविद्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान

                                                        

शिक्षक छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता के लिए किया श्रमदान

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज स्वच्छता को बनाए रखने के लिए श्रमदान किया गया। इस श्रमदान कार्यक्रम में शिक्षकों कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने बड़े पैमाने पर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के के सिंह की नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की स्वच्छता का शब्द स्वास्थ्य समाज का आधार है।

                                                    

लेकिन इसके प्रति हमेशा हमें जितना जागरूक होना चाहिए, अक्सर हम उतना होते नहीं है। हमें इसके प्रति जागरूक रहते हुए श्रमदान के माध्यम से अपने आसपास के क्षेत्र में उचित साफ सफाई रखनी चाहिए। इस कार्य के लिए किसी प्रकार के आह्वान की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति के स्तर पर सतही प्रयास होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश या प्रदेश की स्वच्छता एवं सुरक्षा की शुरुआत अपने घर से ही होती है, जबकि देखा तो यह जाता है कि अनुपयुक्त वस्तुओं को कहीं भी लोग फेंक देते हैं।

घर के कूड़े या दूषित जल के समुचित निस्तारण के प्रति जागरूक नहीं होते हैं। इसके चलते ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होने लगती हैं और इससे हमारा सामाजिक और आर्थिक विकास भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने गांव और अपने परिसर पर ध्यान देना होगा। यह समझना भी आवश्यक है की आसपास स्वच्छता की जिम्मेदारी सरकार से ज्यादा हमारी है। इसके लिए श्रमदान को महादान के रूप में स्वीकार करना होगा तभी सही अर्थों में हम सम्पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

                                                                     

कुलपति ने उपस्थित सभी लोागें को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर अनिल सिरोही, कुलसचिव प्रोफेसर रामजी सिंह, प्रोफेसर आर एस सेंगर, प्रोफेसर पी के सिंह, प्रोफेसर रविंद्र कुमार, प्रोफेसर विवेक धामा, प्रोफेसर विजेंदर सिंह, प्रोफेसर पुष्पेंद्र ढाका, डॉक्टर बी आर सिंह, रितुल सिंह, सी पी सिंह और विश्वविद्यालय के कर्मचारीगएा एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और परिसर में सफाई अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।