दुनिया का सबसे ऊँचा बैल: टॉमी

                                                                  दुनिया का सबसे ऊँचा बैल: टॉमी

                                                                

    अमेरिका के मैसाचुसेट्स के एक किसान फ्रेड बालावेन्डर के टॉमी नामक बैल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दुनिया के सबसे ऊँचे बैल के रूप में दर्ज किया गया है। टॉमी की ऊँचाई छह फिट और एक इंच दर्ज की गई है। टॉमी शुद्व ब्राउन स्विस स्टीयर नस्ल का बैल है और इस नस्ल को सबसे बड़ी डेयरी नस्लों में से एक माना जाता है। बालावेन्डर की बेटी लॉरी क्यूवॉस ने कहा कि टॉमी उस समय से परिवार के साथ है, जब वह मात्र एक दिन का था, और अब इसकी आयु 13 वर्ष है।

    लॉरी ने बताया कि टॉमी का रख-रखाव एक परिवार के सदस्य के तौर पर ही किया गया है। हालांकि अपने विशालकाय शीर के कारण टॉमी का वजन नही मापा जा सका है।