गंदी अंडरव‍ियर पहनने की आदत से ब‍िगड़ती है सेहत, हो सकती हैं यह बीमार‍ियाँ

                                             गंदी अंडरव‍ियर पहनने की आदत से ब‍िगड़ती है सेहत, हो सकती हैं यह बीमार‍ियाँ

                                                                                                                                      डॉ0 दिव्याँशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

                                                       

Diseases Caused By Dirty Underwear: अक्सर हम अपने शरीर के हाइजीन के बारे में तो बात करते हैं, परन्तु इंटीमेट हाइजीन के बारे में बात नहीं करना चाहते। जबकि यह सबसे अधिक आवश्यक है कि आप अपने प्राइवेट पार्ट्स को भी साफ और रोगमुक्त रखें। इंटीमेट हाइजीन में अंडरवियर की साफ-सफाई भी विशेष रूप से शामिल की जाती है। यदि आप अपने अंडरवियर को साफ नहीं रखेंगे, तो उसमें हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगेंगे।

जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, उन्हें स्किन इन्फेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है। गंदी अंडरवियर को पहनने से बीमारियां फैलती हैं। आगे लेख में जानेंगे गंदी अंडरवियर से होने वाली कुछ बीमारियों के बारे में।

1. गंदी अंडरवियर से किडनी इन्फेक्शन हो सकता है- Dirty Underwear May Cause Kidney Infection 

                                                         

अंडरवियर की साफ-सफाई न करने के कारण उसमें मौजूद बैक्टीरिया, ब्लैडर और किडनी तक पहुंचकर सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। गंदा अंडरवियर पहनने से आपको प्रोस्टेट कैंसर या ब्लैडर का कैंसर भी हो सकता है। आपको कोशिश करना है कि अंडरवियर को चुनते समय अच्छी ब्रांड देखें और क्वॉलिटी पर ध्यान दें। इस तरह आप बीमारियों से बच सकते हैं।

2. गंदी अंडरवियर पहनने से बैक्टीरियल इन्फेक्शन होता है- Dirty Underwear Cause Bacterial Infection

गंदी अंडरवियर पहनने के कारण बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण यूटीआई संक्रमण (न्ज्प् प्दमिबजपवद) हो सकता है। अगर आप गंदी अंडरवियर पहनेंगे, तो पीएच संतुलन बिगड़ेगा और त्वचा में जल्दी-जल्दी इन्फेक्शन होने लगेगा। 

3. गंदी अंडरवियर से होता है यीस्ट इन्फेक्शन- Dirty Underwear Cause Yeast Infection    

यदि आप गंदी अंडरवियर पहनते हैं, तो आपको यीस्ट या फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अगर बिना साफ किए ही आप अंडरवियर पहन लेंगे, तो प्राइवेट पार्ट से बदबू आएगी। यीस्ट इन्फेक्शन से बचने के लिए रोज नहाना जरूरी है। आप अपने प्राइवेट एरिया को ड्राई रखने का प्रयास करें।     

4. गंदी अंडरवियर पहनने से होते हैं रैशेज- Dirty Underwear Cause Rashes    

                                                         

यदि आपको प्राइवेट पार्ट के हिस्से में रैशेज और खुजली की समस्या है, तो समझ जाएं कि आप इंटिमेट हाइजीन के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। गंदगी के कारण पनपने वाले बैक्टीरिया, प्राइवेट पार्ट में खुजली और दानों का कारण बनते हैं। कुछ लोग टॉयलेट के इस्तेमाल के बाद प्राइवेट एरिया को टिश्यू से साफ नहीं करते। प्राइवेट पार्ट और अंडरवियर से ज्यादा समय तक गीले रहने के कारण ही संक्रमण फैलता है इसलिए इस आदत से बचें।

5. गंदी अंडरवियर से बढ़ सकता है सर्वाइकल कैंसर का खतरा- Dirty Underwear May Cause Cervical Cancer                                                                                            

कुछ एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं कि गंदी अंडरवियर को पहनने से सर्वाइकल कैंसर का खतरा हो सकता है। गंदी अंडरवियर पहनने से वजाइनल डिस्चार्ज बढ़ता है। वजाइनल एरिया में संक्रमण, बदबू और डिस्चार्ज से ओवेरियन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर का खतरा दोगुना हो जाता है। इससे बचना है, तो आपको व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देना होगा।

अंडरवियर को साफ रखने का सही तरीका- How to Keep Underwear Hygienic

  • अंडरवियर को साफ करने के लिए मशीन के बजाय हाथों का इस्तेमाल करें।
  • अपने अंडरवियर को प्रतिदिन बदलें और उसे साफ करने के लिए माइल्ड साबुन और सामान्य तापमान वाले पानी का इस्तेमाल करें।
  • गीली अंडरवियर पहनने से बचें और अंडरवियर को धोकर धूप में जरूर सुखाएं।
  • पीरियड्स में अंडरवियर को दिनभर में कम से कम 1 से 2 बार बदलें।
  • ज्यादा टाइट अंडरवियर पहनने से बचें और हमेशा कॉटन फैब्रिक से बनी अंडरवियर ही पहनें।  

लेखकः डॉ0 दिव्याँशु सेंगर प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल मेरठ, में मेडिकल ऑफिसर हैं।