मानसिक समस्याओं से जूझ रहा है आपका कोई दोस्त या परिजन, तो जानियें उसे इससे बाहर लाने के आसन टिप्स

              मानसिक समस्याओं से जूझ रहा है आपका कोई दोस्त या परिजन, तो जानियें उसे इससे बाहर लाने के आसन टिप्स

                                                                                                                                           डॉ0 दिव्याँशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

                                                     

अगर आपका कोई दोस्त या परिजन मानसिक समस्याओं का सामना कर रहा है, तो ऐसे में इन टिप्स को फॉलो करके आप उनकी मदद कर सकते हैं।

How to Overcome Mental Problem:

भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव होना आम बात है। आजकल हर उम्र के लोगों में तनाव देखने को मिल रहा है। एक बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, सभी किसी-न-किसी तरह के तनाव से जूझ रहे हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं, तो वहीं युवाओं में आगे बढ़ने की चाह को लेकर चिंता बनी रहती है और बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं।

कोई इस तनाव से उभरकर नया जीवन जीने की कोशिश करता है, तो किसी के मन में सुसाइड करने तक के विचार भी आने लगते हैं। ऐसे में यदि आपका कोई दोस्त या परिजन भी तनाव, डिप्रेशन या चिंता जैसी मानसिक बीमारियों से जूझ रहा है, तो आप उन्हें इन तरीकों से इससे बाहर आने में उनकी मदद कर सकते हैं।

मानसिक समस्याओं से जूझ रहे दोस्त या परिजन को इससे बाहर निकालने के टिप्स

                                                                  

1. सबसे पहले उनकी समस्या जानने की कोशिश करें

यदि आपका कोई परिजन या दोस्त ऐसी ही मानसिक समस्याओं से परेशान हैं या उसके मन में बार-बार सुसाइड करने का ख्याल आता है, तो आप उनसे बातचीत करके उनकी समस्या जानने की कोशिश करें। फिर उनकी समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। इससे आपके दोस्त या परिजन को एक सहारा मिलेगा। 

2. उनसे योग और मेडिटेशन करने के लिए कहें

योग और मेडिटेशन करने से मेंटल हेल्थ स्ट्रॉन्ग बनती है। मेडिटेशन करने से स्ट्रेस और तनाव कम होता है। जब तनाव कम होता है और समस्या में सुधार हो जाता है, तो सुसाइड के विचार खुद ही दूर हो जाते हैं। योग और मेडिटेशन करने से आपकी समस्याओं में काफी आराम मिलेगा।

3. उनकी हॉबीज पर ध्यान दें

सुसाइड के विचार को दूर करने के लिए आप पीड़ित व्यक्ति के हॉबीज को जानकर, उन्हें उन कामों को करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। डांस, पेंटिंग, सिंगिंग आदि क्रिया करने से आपको तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

4. साइकोथेरेपिस्ट और हीलर से बातचीत करें

                                                       

यदि आपका कोई दोस्त या परिजन सुसाइड का विचार कर रहा है, तो ऐसे में आपको उन्हें साइकोथेरेपिस्ट से मिलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। क्योंकि साइकोथेरेपिस्ट उनकी मानसिक स्थिति को समझकर ऐसे विचारों को काबू में करने की कोशिश करते हैं।

लेखकः डॉ0 दिव्याँशु सेंगर प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल मेरठ, में मेडिकल ऑफिसर हैं।