आँखों के स्वस्थ्य हेतु करें नेत्र तर्पण

                                                   आँखों के स्वस्थ्य हेतु करें नेत्र तर्पण

                                                       

    नेत्र तर्पण के माध्यम से हमारी आँखों से सम्बन्धित लगभग सभी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। नेत्र तर्पण की प्रक्रिया में आयुर्वेदिक औषधियों की सहायता से देशी घी को सिद्व कर लिया जाता है। इस प्रक्रिया के तहत उड़द एवं गेंहूँ के आटे को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लिया जाता है और इस पेस्ट की मदद से आँखों पर एक रिंग के जैसी आकृति बनाई जाती है। इसके बाद इसी रिंग में हम तैयार किए गए औषधियुक्त घी को भी डाल लेते हैं और इस लेप को 15 से 20 मिनट तक आँखों के ऊपर ऐसे ही लगा रहने दिया जाता है। इस थैरेपी से हमारी आँखों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं जैसे कि आँखों में जलन होना, कम दिखाई देना, धुँधला दिखाई देना और आँखों की थकावट होना इत्यादि से राहत प्राप्त की जा सकती है।

                                               

    जबकि नेत्र तपर्ण आँखों की थकान कम कर उनके तनाव और दबाव आदि को दूर करने में भी सहायता करता है। इस नेत्र चिकित्सा पद्वति के माध्यम से हमारी आँखों की माँसपेशियाँ सुदृढ़ होती हैं और आँखों के चारो और का ब्लड सर्कुलेशन अर्थात रक्त परिसंचरण भी सही होता है।