प्रातः खाली पेटं अजवाइन का पानी पीने से, सेहत को मिलेंगे यह लाभदायक फायदे

                                          प्रातः खाली पेटं अजवाइन का पानी पीने से, सेहत को मिलेंगे यह लाभदायक फायदे

                                                                                                            डॉ0 सुशील कुमार शर्मा, डॉ0 आर. एस. सेंगर एवं मुकेश शर्मा

                                                                        

Learn the benefits of Ajwain Water: खाली पेट अजवाइन का पानी सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होने के साथ ही इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। चलिए जानतें, खाली पेट अजवायन के पानी का सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में-

Ajwain Water Benefits with an Empty Stomach: अजवाइन का उपयोग अधिकतर भारतीय घरों के रसोईघरों में किया जाता है। कोई अजवाइन के परांठे बनाता है, तो कोई तड़के के रूप में इसका उपयोग करता है। इसके अलावा, अजवाइन को सीधे तौर पर चबाना भी काफी लाभदायक रहता है। अजवाइन चबाने से गैस और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

केवल इतना ही नहीं, जो लोग अपना वेट लॉस करना चाहते हैं, ऐसे लोग भी अजवाइन का पानी का सेवन कर सकते हैं। ऐसे सिर्फ वजन घटाने वाले लोग ही नहीं, अपितु एक सामान्य व्यक्ति भी अजवाइन के पानी का सेवन कर सकता है। अजवाइन के पानी ाक सेवन करने से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं स्वतः ही दूर हो जाती हैं।

                                                         

अतः आप भी सेहतमंद रहने के लिए रोज प्रातः खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन कर सकते हैं। डाइटिशियन्स अनुसार प्रातः खाली पेट अजवाइन का पानी के सेवन करने से प्राप्त होने वाले लाभ ¼Ajwain ka Pani Pine ke Labh½&

अजवाइन में मौजूद पोषक तत्व- Nutritions Present in Ajwain

अजवाइन में कैल्शियम, आयरन और जरूरी फैटी एसिड उपलब्ध होते हैं। अजवाइन में कैलोरी, प्रोटीन और फैट की मात्रा बहुत ही कम होती है।

In Stomach problems

1. पाचन क्रिया को बेहतर बनाए

अजवाइन में एक्टिव एंजाइम्स उपलब्ध होते हैं, जो पेट के एसिड के प्रवाह में अपेक्षित सुधार करते हैं। इससे पाचन क्रिया में भी सुधार होता है। इसका सेवन करने से अपच, सूजन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

                                                  

यदि आप प्रतिदिन प्रातः खाली पेट अजवाइन का पानी का सेवन करेंगे, तो इससे आपके पेट और आंतों के घावों का उपचार करने में भी सहायता मिलती है। अजवाइन का पानी का सेवन करने से आपका पाचन-तंत्र भी मजबूत बनता है।

2. इंफेक्शन से बचाए- Save Infections

अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो मानव शरीर को इंफेक्शन्स से बचाने में अपेक्षित सहायता प्रदान करते हैं। अजवाइन का पानी साल्मोनेला और ई कोलाई जैसे बैक्टीरिया से लड़ने में भी सहायता प्रदान करने में सक्षम होता है।

ऐसे में आपको बता दें कि ये बैक्टीरिया पेट की विभिन्न समस्याओं को पैदा कर सकती हैं। ऐसे में यदि आप प्रतिदिन प्रातः खाली पेट ही अजवाइन का पानी का सेवन करेंगे, तो इससे आपका इन इंफेक्शन्स से बचाव भी हो सकता है।

3. वजन को कम करने में सहायक- Helps in Weight loss

                                                        

यदि कोई व्यक्ति मोटापे से परेशान हैं और वह अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो वह प्रतिदिन प्रातः खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि अजवाइन के पानी में कैलोरी और फैट बहुत कम मात्रा में होता है, जो वजन कम करने में सहायता करता है।

इसके साथ ही अजवाइन का पानी कैलोरी और फैट को बर्न करने में भी सहायता करता है। लेकिन सिर्फ अजवाइन का पानी का सेवन करने से ही ऐसे लोगों वजन कम नहीं होगा बल्कि इसके लिए उन्हें अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए।

4. Relief from Pain दर्द में आराम दिलाए

गठिया के मरीजों को दर्द और सूजन का सामना हमेशा ही करना पड़ता है। इससे राहत पाने के लिए यदि मरीज को प्रातः खाली पेट अजवाइन का पानी का सेवन कराया जाए, तो इससे गठिया के रोगियों को काफी लाभ मिल सकता है।

अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण उपलब्ध होते हैं, जो दर्द और सूजन आदि समस्याओं से राहत प्रदान करने में सहायता करते हैं। अजवाइन के पानी का लगातार खाली पेट सेवन करने से गठिया का दर्द कम हो सकता है।

5. Relief from Cough- खांसी से राहत दिलाए

अजवाइन के पानी का सेवन करने से आपको खांसी और जुकाम के जैसे संक्रमणों से भी राहत मिल सकती है। अगर आपको खांसी-जुकाम निरंतर बना रहता है, तो इसके लिए आप अजवाइन के पानी का प्रतिदिन प्रातः खाली पेट सेवन कर लाभ पा सकते हैं।

अजवाइन का पानी हमारे गले को साफ करने में भी सहायता करता है और इसके माध्यम से वायरल इंफेक्शन से भी बचाव होता है।

अजवाइन का पानी कैसे बनाएं? How to Make it

                                       

  • अजवाइन का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक गिलास पानी का ले लें।
  • अब इसमें 1 चम्मच अजवाइन के बीज डाल दें।
  • इसको रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
  • प्रातः इस पानी को छानकर खाली पेट इसका सेवन कर लें।

आप भी अपनी अनेक शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए अजवाइन के पानी का सेवन कर सकते हैं।

लेखक: डॉ0 सुशील शर्मा, आयुर्वेदाचार्य, शिवलोक कंकर खेड़ा मेरठ कैन्ट।