प्रेस विज्ञप्ति: कृषि विश्वविद्यालय में एकेडमी इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया गया

                                                                               प्रेस विज्ञप्ति

                                                         कृषि विश्वविद्यालय में एकेडमी इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया गया

                                                        

एकेडमी-उद्योग सम्मेलन का उद्घाटन सांसद राज्यसभा, माननीय डॉ0 लक्ष्मीकांत वाजपेई, कुलपति, डॉ के के सिंह सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ मुकेश कुमार गौड़, सामान्य प्रबंधक दयाल फर्टिलाइजर तथा निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन डॉ आर एस सेंगर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के के सिंह ने कहा कि तकनीकी ज्ञान को फाइलों से बाहर निकाल कर किसानों के खेत खलियान तक पहुंचाने का प्रयास विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। छात्रों के स्किल विकास के लिए और इसके साथ ही इंडस्ट्री के माध्यम से छोटे-छोटे प्रोजेक्ट चलाए जाएंगे, जिससे एक अच्छा शोध कार्य हो सके।

कुलपति ने अपने संबोधन में कहा विश्वविद्यालय और इंडस्ट्री एक साथ मिलकर काम करेंगे, जिससे उनकी स्ट्रैंथ और वीकनेस को जाना और समझा जा सकेगा इसलिए आजकल दोनों को साथ मिलकर कार्य करने की बहुत अधिक आवश्यकता है।

                                                     

सांसद राज्यसभा, डॉ0 लक्ष्मीकांत वाजपेई ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं है, इसका अर्थ छात्रों की स्किल को बढ़ाना भी होता है।

हर क्षेत्र में छात्रों को कुछ ना कुछ करते रहना चाहिए, छात्रों को प्रबंधन के क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए और अपनी जिज्ञासाओं के माध्यम से अध्ययन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करते रहना चाहिए। अपने संबोधन में डॉ0 लक्ष्मीकांत वाजपेई, सांसद राज्यसभा ने बताया कि विद्यार्थियों को सुनना, लिखना एवं पढ़ना चाहिए जिससे अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त कर सकें।

                                                           

निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन डॉक्टर आर एस सेंगर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रशिक्षण को भविष्य में लगातार कराने का आश्वासन भी दिया। डॉ0 डी वी सिंह एसोसिएट डायरेक्टर, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन में कार्यक्रम की रूप-रेखा रखी। डॉ0 सत्य प्रकाश ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया, प्रोफेसर शालिनी गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर विपिन कुमार, डॉक्टर शैलजा कटोच, डॉक्टर देशदीप ने विशेष सहयोग दिया।

                                                       

प्रोफेसर पी के ओमरे, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर, डॉ पुनीत गर्ग, आईआईटी जोधपुर; डॉ मुकेश कुमार गौड़, सामान्य प्रबंधक दयाल फर्टिलाइजर एवं आकाश सिंह, बायर ग्रुप के प्रतिनिधियों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।