खेती के काम का दबाव समाप्त क्योंकि अब उपलब्ध है मल्टी क्रॉप थ्रैशर

                                    खेती के काम का दबाव समाप्त क्योंकि अब उपलब्ध है मल्टी क्रॉप थ्रैशर

                                              

यदि आज से 4-5 दशक पहले की बात की जाए तो उस समय खेती के कार्यों में विभिन्न प्रकार के कृषि यन्त्रों का उपयोग करना बहुत ही सीमित हुआ करता था। उस दौरान कुछ गिनती के कृषि यन्त्र, जो कि कुछ बड़े किसानों के पास ही उपलब्ध हुआ करते थे, जबकि छोटे और सीमांत किसान अपने पारम्परिक खेती करने के तरीकों को अपनाकर खेती के तमाम कार्य किया करते थे। परन्तु कृषि के आधुनिक दौर की बात करें तो अब खेत को तैयार करने से लेकर फसल की पैदावार लेने तक के सभी प्रकार के कृषि यन्त्र उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग प्रत्येक छोटे किसान से लेकर बड़े किसान तक सभी प्रकार के लोग अपनी आवश्यकता के अनुरूप कर सकते हैं।

हमारे देश में सभी किसानों की आर्थिक स्थिति ऐसी नही है कि वे इन कृषि यन्त्रों को खरीद सकें, तो आज के समय में लगभग सभी प्रकार के कृषि यन्त्र किराये पर भी उपलब्ध हैं, जिससे छोटे एवं सीमांत किसान इन्हें किराये पर लेकर अपने कृषि सम्बन्धित कार्यों को आसानी के साथ सम्पन्न कर सकते हैं। इसके साथ ही अनेक सरकारी योजनाएं भी है जिनका लाभ किसान भाई अपने कृषि कार्यों के उठा सकते हैं।

                                                         

दोस्तो, आज की अपनी इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको ऐसे ही कृषि यन्त्र, जो कि तैयार फसल से अनाज को अलग करने का कार्य करता है और जिसे हम थै्रशर कहते है, के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। साधारण थ्रैसर के माध्यम से केवल कुछ चुनिंदा फसलों की गहाई ही की जा सकती है, तो वहीं मल्टीक्रॉप थ्रैशर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की फसलों की गहाई भी की जा सकती है।

वर्तमान में बाजार में विभिन्न प्रकार के मल्टीक्रॉप थै्रशर उपलब्ध हैं, जिनके कुछ विशेष पार्टस में हल्का सा बदलाव या फिर उनका संचालन करते समय उनके उपयोग करने की तकनीक में थोड़ा सा फेर-बदल करने के बाद उनसे विभिन्न प्रकार की फसलों जैसे कि मक्का, सोयाबीन, ज्वार, बाजरा, सरसों, मूँग, चना, उड़द एवं अरहर आदि अनेक प्रकार की फसलों की गहाई आसानी के साथ की जा सकती है।

                                                                

ऐसे में थ्रैशर मशीन का चुनाव करना भी अति आवश्यक है, क्योंकि वर्तमान में तमाम कम्पनियाँ थ्रशर्स का निर्माण कर रही हैं, हालांकि कुछ कृषि यन्त्र निर्माता कम्पनीज किसी विशेष फसल की गहाई हेतु ही थै्रशर बना रहीं हैं, जैसे प्रकाश मक्का थ्रैशर, जिसका निर्माण विशेषरूप मक्का की गहाई के लिए ही किया गया है।

वर्ष 1982 से कृषि क्षेत्र के लिए उपयोगी कृषि यन्त्र तैयार करने वाली विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स, पुन्नी के नाम से अनेक प्रकार के कृषि यन्त्रों को निर्माण करने वाली कम्पनी के बारे में यदि थ्रेशर के सन्दर्भ में ही बात करे तो इस कम्पनी का पुन्नी मल्टीक्रॉप थ्रेशर, पुन्नी हौपर थ्रेशर और पुन्नी हारंबा थ्रेशर के जैसे विभिन्न मॉडल्स बाजार में उपलब्ध हैं। जिनका उपयोग कृषक भाई अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप कृषि यन्त्र का चुनाव कर सकते हैं।

इस कम्पनी के उत्पादों के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए किसान भाई कम्पनी के मोबाईल नम्बर 9355033600, 9355733600 अथवा कम्पनी की मेल आई डी- punnitohana@yahoo.co.in/www.punnitohana.com आदि पर भी सर्म्पक कर सकते हैं।

अमर मल्टीक्रॉप थ्रैशर

    35 से 40 हार्सपावर और इससे अधिक पावर वाले ट्रक्टर के द्वारा चलने वाले इस थ्रैशर इस कम्पनी के द्वारा बनाएं जाते हैं। जबकि प्रॉडक्ट क्वालिटी के लिए कम्पनी को वर्ष 1993 में राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। इस कम्पनी के द्वारा विभिन्न प्रकार के थ्रैशर बनाएं जाते हैं, जबकि कम्पनी के मल्टीक्रॉप थ्रैशर के माध्यम से धान को छोड़कर अन्य सभी फसलों की गहाई की जा सकती है।

    इस कम्पनी के द्वारा थ्रैशर के साथ ही उसके बारे में सभी जानकारियों ये युक्त एक पुस्तिका भी दी जाती है, जिसके अन्दर यूजर के लिए पूरी जानकारी प्रदान की जाती है जैसे कि किस अनाज की थै्रसिंग के लिए उपकरण को किस प्रकार से काम में लेना है और इसके लिए थ्रैशर में क्या क्या परिवर्तन करने होते हैं। इसके सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कम्पनी के अधिकारी के मोबाईल नम्बर 9780000067 (अरविन्द सिंह) और 9872018040 (बलदेव सिंह) से बात की जा सकती है।

                                                                

गणेश राज मल्टीक्रॉप थ्रैशर

    गणेश एग्रो कम्पनी के द्वारा निर्मित गेंहूँ, मक्का, ज्वार, जीरा, धनिया, सरसों, चना, सौंफ, अरंड, सोयाबीन, ग्वार एवं चावल आदि फसलों की गहाई के लिए विभिन्न मॉडल्स बाजार में उपलब्ध हैं।

    कम्पनी का इस बारें में कहना है कि कम्पनी के पास हैवी, चैसिस एवं हैवी फ्लाई व्हील के साथ भी थ्रैशर उपलब्ध हैं और इसके द्वारा दाने-दाने की शुद्वता की गारंटी भी दी जाती है।

                                                               

    इसके लिए कम्पनी के टोल फ्री नम्बर 18001200313 अथव फोन नम्बर 91$22764273442 पर इसके सम्बध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है, अथवा किसान भाई कम्पनी के वेबसाइट www.gneshraj.com पर भी विजिट कर सकते हैं।