प्रेस विज्ञप्ति

                                                                                 प्रेस विज्ञप्ति

                         उ0प्र0 के कृषि विज्ञान केन्द्रों के नवनियुक्त वैज्ञानिकों के तीन दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ-

मोदीपुरमः - 04.09.2023

                                                                      

आज दिनांक 04.09.2023 को उ0प्र0 के समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों पर कार्यरत नवनियुक्त विषय वस्तु विशेषज्ञों के क्षमता विकास हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ कुलपति डा0 के0 के0 सिंह जी की अध्यक्षता में किया गया। 

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में निदेशक प्रसार डा0 पी0 के0 सिंह द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत भषण के साथ-साथ बताया गया कि इस कार्यक्रम का आयोजन आई0सी0ए0आर0 अटारी, कानपुर एवं प्रसार निदेशालय के माध्यम से किया जा रहा हैं।

जिसमें कृषि विश्वविद्यालय बाँदा, कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या एवं कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ के अधीन संचालित समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों पर कार्यरत नवनियुक्त विषय वस्तु विशेषज्ञ हेतु प्रथम बैच आयोजित किया जा रहा हैं, शेष द्वितीय एवं तृतीय बैच के लिए इस कार्यक्रम का नवम्बर, 2023 में आयोजित किया जाएगा।

कुलपति डा0 के0 के0 सिंह जी ने अध्यक्षीय सम्बोधन में बताया कि हमारे देश का कृषि विज्ञान केन्द्रों का नेटवर्क अन्य देशों की तुलना में अलग हैं। कृषि फसलों की उत्पादकता अन्य देशों की तुलना में कम हैं।

कृषकों की आय बढ़ाने हेतु उत्पादन व्यय को कम करना, कृषि विविधीकरण एवं High Value Crop Production आदि से सम्बन्धित तकनीकी को कृषकों के खेतों तक पहुँचाया जाए एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों पर नई कृषि तकनीकी के प्रदर्शन आयोजित किए जाए। जिसको देखकर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के किसान लाभान्वित हो सकें।

                                                

डा0 एस0 के0 सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, आई0सी0ए0आर0-अटारी, कानपुर ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से नए आयामों में किसानों की भागीदारी के साथ ही खेतों तक पहुँचाएं। जिससे कृषकों की आय में बढ़ोत्तरी का सपना साकार हो सकें।

तकनीकी सत्र में डा0 एस0 के0 सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, आई0सी0ए0आर0-अटारी, कानपुर ने Agro Eco System Analysis through participatory Rural Appraisal for Participatory Planning तथा श्री जगबीर सिंह, पूर्व संयुक्त निदेशक ने Extension Strategies for Improving the Livelihood के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं उपस्थित प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं के समाधान का प्रस्तुतिकरण भी किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कुलसचिव, वित्त नियंत्रक, समस्त अधिष्ठाता एवं कृषि विश्वविद्यालय बाँदा, अयोध्या एवं मेरठ से नामित विषय विशेषज्ञ आदि सभी लोग उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रसार निदेशालय के डा0 सतेन्द्र कुमार, डा0 के0 जी0 यादव, डा0 पी0 के0 सिंह, डा0 एस0 के0 लोधी, डा0 एस0 के0 त्रिपाठी एवं अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डा0 हरिओम कटियार ने किया।