पारिस्थितिकी तंत्र (ईकोसिस्टम)

पारिस्थितिकी तंत्र (ईकोसिस्टम)

1. जैविक समुदाय में, कुछ प्रजातियाँ बड़ी संख्या में अन्य प्रजातियों के समुदाय में बने रहने की क्षमता-निर्धारण में महत्वपूर्ण होती है। तो वे प्रजातियाँ कहलाती हैं-

(अ) संकटापन्न प्रजातियां (Threatened Species)

(ब) समस्थानिक प्रजातियां (Sympatric Species)

(स) विस्थानिक प्रजातियां (Allopatric Species)

(द) की-स्टोन प्रजातियां (Keystone Species)

उत्तर- द

2. अधिपादप (Epiphytes) वे पादप हैं जो दूसरे पौधों पर निर्भर रहते हैं-

(अ) खाद्य हेतु       (ब) छाया हेतु

(स) जल हेतु         (द) यांत्रीकीय (Mechanical Support) हेतु 

उत्तर- द

3. पादपों की कुछ प्रजातियां कीटभक्षी होती हैं क्यो-

(अ) यह नाइट्रोजन की कमी वाली मृदा में उगने के लिए अनुकूलित होती है तथा इस प्रकार पर्याप्त नाइट्रोजनी पौषकों हेतु कीटों पर निर्भर करती हैं।

(ब) छायादार तथा अंधकारयुक्त स्थानों में पर्याप्त प्रकाश संश्लेषण नही होने के कारण उनकी वृद्वि नही हो पाती है इसलिए वे पोषण हेतु कीटों पर निर्भर करते हैं।

(स) ये कुछ विटामिनों का संश्लेषण स्वयं पही कर सकते तथा इस हेतु पाचित कीटों पर निर्भर रहते हैं।

(द) ये जीवित जीवाश्म के रूप में विकास की विशेष अवस्था में रहे है, जो कि स्वपोषक तथा विषम-पोषक के मध्य की कड़ी हैं।

उत्तर- अ

4. एक कीटनाशक, जो कि क्लोरोविनीकृत हाइड्रोकार्बन है, किसी खाद्य फसल पर छिड़का जाता है। खाद्य-श्रृंखला इस प्रकार हैः खाद्य फसल-चूहा-सांप-बाज। इस खाद्य-श्रंखला में कीटनाश्क का सर्वाधिक संकेन्द्रण निम्न में से किसमें संचय होगा-

(अ) खाद्य-फसल           (ब) बाज

(स) सांप                 (द) चूहा

उत्तर- ब

5. पारितंत्र उत्पादकता के संदर्भ में समुद्री उत्प्रवाह (Mechinical Upwelling) क्षेत्र इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह निम्नलिखित माध्यम/माध्यमों से समुद्री उत्पादकता बढ़ाते हैं-

1. अपघटक सूक्ष्मजीवों को सतह पर लाकर

2. पोषकों को सतह पर लाकर

3. अर्द्व-स्थली जीवों को (Bottom–Dwelling Organisms) को सतह पर लाकर।

निम्न में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं-

(अ) केवल 2         (ब) केवल 3

(स) केवल 1 और 2   (द) केवल 2 और 3

उत्तर- अ

6. निम्नलिखित पर विचार कीजिए-

1. प्रकाश संश्लेषण         2. श्वसन

3. जैव पदार्थ का अपक्षय   4. ज्वालामुखी क्रियाएं

उपर्युक्त में से कौन-सी क्रियाएं पृथ्वी के कार्बन चक्र में कार्बन डाई-ऑक्साईड जोड़ती हैं-

(अ) 1, 2, 3 और 4       (ब) केवल 2, 3 और 4

(स) केवल 2 और 3        (द) केवल 1 और 4

उत्तर- ब

7. यदि किसी महासागर का पादप-पल्वक किसी कारण से पूर्णतया नष्ट हो जाए, तो इसका क्या प्रभाव होगा-

1. कार्बन सिक के रूप में महासागर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

2. महासागर की खाद्य-श्रंृखला पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

3. महासागर का जल, घनत्व प्रबल रूप से घट जाएगा।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए-

(अ) केवल 2         (ब) केवल 1 और 2

(स) केवल 3         (द) 1, 2 और 3

उत्तर- ब

8. मिलेनियम ईकोसिस्टक असेसमेट (The Millennium Ecosystem Assessment) पारिस्थितिकी तंत्र की सेवाओं के निम्न प्रमुख का वर्णन करता है- व्यवस्था, समर्थन, नियंत्रण संरक्षण और सांस्कृतिक। निम्नलिखित में से कौन-सा एक समर्थन सेवा है-

(अ) विविधता अनुरक्षण    

(ब) पोषक चक्रण और फसल परागण

(स) जलवायु और रोगों का नियंत्रण

(द) खाद्यान्न और जल का उत्पादन

उत्तर- अ

9. निम्नलिखित में से कौन-से भौगोलिक क्षेत्र में जैव-विविधता के लिए संकट उत्पन्न हो सकते हैं-

1. वैश्विक तापन     

2. आवास का विखण्ड़न

3. विदेशी जाति का संक्रमण (Invasion)

4. शाकाहार को प्रोत्साहन

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए-

(अ) केवल 2 और 3        (ब) 1, 2, 3 और 4

(स) केवल 1, 2 और 3      (द) केवल 1 और 4

उत्तर- स

10. परितंत्रों की घटती उत्पादकता के क्रम में उनका निम्नलिखित में से कौन-सा अनुक्रम सही है- 

(अ) महासागर, झील, घास-स्थल, मैंग्रोव

(ब) महासागर, मैग्रोव, झील, घास-स्थल

(स) मैग्रोव, महासागर, घास-स्थल, झील

(द) मैग्रोव, घास-स्थल, झील, महासागर

उत्तर- द

11. परितंत्रों में खाद्य-श्रंृखलाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. खाद्य-श्रंृखला उस क्रम का निर्देशन करती है, जिसमें जीवों की एक श्रंृखला एक दूसरे के आहार द्वारा पोषित होती है।

2. खाद्य-श्रंृखला एक जाति की समिष्ट के अंतर्गत पायी जाती है।

3. खाद्य-श्रंृखला उस प्रत्येक जीव की संख्याओं का जो दूसरों के द्वारा ग्रसित की जाती है, निर्देशन करती है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं-

(अ) केवल 1 और 2        (ब) केवल 1

(स) 1, 2 और 3           (द) कोई नही

उत्तर- ब

12. परितंत्र में खाद्य-श्रंृखलाओं के संदर्भ में निम्नलिखित में से किस प्रकार का/के जीव अपघटक जीव कहलाता है/कहलाते हैं-

1. विषाणु (Virus)   

2. कवक (Fungus)

3. जीवाणु (Bacteria)

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए-

(अ) केवल 2 और 3       (ब) केवल 1

(स) 1, 2 और 3          (द) केवल 1 और 3

उत्तर- अ

13. निम्नलिखित में से कौन-सा/से मृदा में नाइट्रोजन को बढ़ाता है/बढ़ाते हैं-

1. जन्तुओं के द्वारा यूरिया का उत्सर्जन

2. मानव के द्वारा कोयले को जलाना

3. वनस्पति की मृत्यु

नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए-

(अ) केवल 1              (ब) केवल 1 और 3

(स) केवल 2 और 3        (द) 1, 2 और 3

उत्तर- ब

14. घास-स्थलों में वृक्ष, पारिस्थितिकी अनुक्रमण के अंश के रूप में किस कारण घासों को प्रतिस्थापित नही किया जाता है-

(अ) कीटों एवं कवकों के कारण

(ब) जल की सीमाओं (Limits) एवं आग के कारण

(स) सीमित सूर्य के प्रकाश एवं पोषक तत्वों की कमी कै कारण

(द) उपरोक्त में से कोई नही

उत्तर- ब

15. निम्नलिखित में से कौन सा एक पद केवल जीव के द्वारा ग्रहण किए गए दिक्स्वान (The Physical Spsce Occupied by an Organism) की ही नही, अपितु जीवों के समुदाय में उसकी कार्यात्मक भूमिका का दर्शन कराता है-

(अ) आवास-क्षेत्र (Home Rnage)

(ब) आवास (Habitat)

(स) संक्रमिका (Ecotone) 

(द) पारिस्थितिक कर्मता (Ecological Niche)

उत्तर- द

16. घास-स्थल क्षेत्रों में जल ह्रास को रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से पर्ण रूपांतर होता है/होते हैं-

1. कठोर और मोमी पर्ण   

2. लघु पर्ण

3. पर्ण के स्थान पर काँटें

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करके सही विकल्प का चयन कीजिए-

(अ) 1, 2 और 3          (ब) केवल 2 और 3

(स) केवल 2              (द) केवल 3

उत्तर- अ

17. लाईकेन, जो कि एक नग्न चट्टान पर भी पारिस्थितिकी अनुक्रम को प्ररम्भ करने में सक्षम है, वास्तव में किसके सहजीवी साहचर्य हैं-

(अ) कवक एवं मॉस        (ब) शैवाल और जीवाणु

(स) शैवाल और कवक      (द) जीवाणु और कवक

उत्तर- स

17. निम्नलिखित पर विचार कीजिए-

1. चमगादड (Bats)        2. भालू (Bears)

3. कृतक (Rodents)

(Hibemmation)

उपर्युक्त में से किस प्रकार के जन्तुओं में शीतनिष्क्रियता (Hibemmation) की परिघटना का प्रेक्षण किया जा सकता है-

(अ) केवल 1 और 2        (ब) केवल 1, 2 और 3

(स) केवल 2              (द) इनमें से कोई नही

उत्तर- ब

18. निम्नलिखित में से कौन-सा/से पृथ्वी ग्रह पर कार्बन चक्र में कार्बन डाई-ऑक्साइड का योगदान करता है/करते हैं-

1. ज्वालामुखी क्रिया        2. श्वसन

3. प्रकाश संश्लेषण         4. जैव पदार्थों का क्षय

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर- का चयन कीजिए-

(अ) 1, 2, 3 और 4       (ब) केवल 1, 2 और 4

(स) केवल 1 और 2        (स) केवल 2

उत्तर- ब

19. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक, पारितंत्र (Ecosystem) शब्द का सर्वोत्कृष्ट वर्णन करता है-

(अ) किसी भौगोलिक क्षेत्र के वनस्पतिजगत और प्राणीजात।

(ब) एक-दूसरे से अन्योन्यक्रिया करने वाले जीवो (Organisms) का एक समुदाय।

(स) पृथ्वी का वह भाग जो सजीव जीवों (Living Organisms) द्वारा आवसित है।

(द) जीवों का समुदाय और साथ ही वह पर्यावरण जिसके अन्दर वह निवास करते हैं।

उत्तर- द

20. कृषि में नाइट्रोजनी उर्वरकों के अत्याधिक/अनुपयुक्त उपयोग का क्या प्रभाव हो सकता है-

1. नाइट्रोजन यौगिकीकरण सूक्ष्म जीवों (Nitrogen Fixation Organisms) का मिट्टी में प्रचुरोद्भवन (Prolification) हो सकता है।

2. मिट्टी की अम्लता में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

3. भौम-जल (Ground Water) का निक्षालन (Leaching) हो सकता है।

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए-

(अ) केवल 2 और 3        (ब) 1, 2 और 3

(स) केवल 2              (द) केवल 1 और 3

उत्तर- अ

21. मरूस्थल क्षेत्रों में जल ह्रास को रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/से पर्ण रूपान्तरण होता है/होते हैं-

1. कठोर और मोमी पर्ण    2. लघु पर्ण

3. पर्ण के स्थान पर काँटें

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करके सही विकल्प का चयन कीजिए-

(अ) 1, 2 और 3          (ब) केवल 2 और 3

(स) केवल 2              (स) केवल 3

उत्तर- अ

22. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. कृषि मृदाएं पर्यावरण में नाइट्रोजन के ऑक्साइड्स निर्युक्त करते हैं।

2. मवेशी पर्यावरण में अमोनिया को निर्युक्त करते हैं।

3. कुक्कुट उद्योग पर्यावरण में अभिक्रियाशील नाइट्रोजन के यौगिक निर्युक्त करते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं-

(अ) केवल 2              (ब) 1, 2 और 3

(स) केवल 2 और 3        (द) केवल 1 और 3

उत्तर- ब

23. पारिस्थतिकी निम्नलिखित के बीच सबंधों का अध्ययन है-

(अ) पति एवं पत्नी         (ब) मृदा एवं जल

(स) जीव एवं वातावरण      (द) मनाव एवं वन

उत्तर- स

24. निम्न में से किसकी औसत शुद्व प्राथमिक उत्पादकता सबसे कम होती है-

(अ) उष्ण कटिबंधीय सवाना  (ब) शीतोष्ण कटिबंधीय वन

(स) उष्ण कटिबंधीय वन    (द) शीतोष्ण कटिबंधीय घास प्रदेश

उत्तर द

25. दो समुदायों के बीच का संक्रांति क्षेत्र कहलाता है-

(अ) ईकोटोन              (ब) ईकोस्फीयर

(स) ईकेड                 (द) ईकोटाइप

उत्तर- अ

26. स्वच्छ जल परितंत्र में लैन्टिक आवास का उदाहरण है-

(अ) झरना एवं नदी        (ब) तालाब एवं नदी  

(स) तालाब एवं झील       (द) उपरोक्त सभी

उत्तर- स

27. निम्न में से कौन सा एक कार्य पारिस्थिकीय संतुलन को बनाए रखने में सहायता नही करता है-

(अ) वनरोपण             (ब) जैव मण्डल भण्ड़ार

(स) वर्षा जल प्रबन्धन      (द) वनों को काटना

उत्तर- द

28. अग्रलिखित वृक्षों में से किस वृक्ष को पर्यावरण के लिए संकट माना जाता है-

(अ) अमलतास            (ब) यूकेलिप्टस

(स) बबूल                 (द) नीम

उत्तर- ब

29. निम्न में से कौन सा एक कृत्रिम पारिस्थितक तंत्र है-

(अ) झील                 (ब) घास का मैदान

(स) वन                  (द) धान का खेत

उत्तर- द

30. सर्वाधिक स्थिर पारिस्थितिक तंत्र कौन सा है-

(अ) मरूस्थलीय           (ब) सागरीय (महासागरीय)

(स) वन                  (द) पर्वतीय

उत्तर- ब

31. पृथ्वी के सर्वाधिक क्षेत्र पर विस्तारित पारिस्थितिकी तंत्र-

(अ) घास के मैदान         (ब) पर्वतीय

(स) सामुद्रिक             (द) मरूस्थलीय

उत्तर- स

32. पारिस्थितिकी निचेत (आला) की संकल्पना को प्रतिपदित किया-

(अ) सी. सी. पार्क ने       (ब) ई. पी. ओडम ने

(स) चार्ल्स डार्विन ने       (द) ग्रीनेल ने

उत्तर- द

33. अधेलिखित विकल्पों में से कौन से जीव से जैव-मण्ड़ल तक जैविक संगठन तक का सही क्रम है-

(अ) जनसंख्या     भू-दृश्य    समुदाय    पारिस्थितिक तंत्र   

(ब) जनसंख्या    समुदाय    पारिस्थिति तंत्र     भू-दृश्य

(स) भू-दृश्य      समुदाय        पारिस्थतिक तंत्र  जनसंख्या

(द) जनसंख्या     पारिस्थितिक तंत्र     समुदाय     भू-दृश्य

उत्तर- ब

34. गहन पारिस्थितिकी (डीप ईकोलॉजी) शब्द को सर्वप्रथम उपयोग किया गया-

(अ) अर्नेस नेस के द्वारा         (ब) एफ. ई. क्लीमेंट्स के द्वारा

(स) सी. रौनकियर के द्वारा       (द) ई. पी. ओडम के द्वारा

उत्तर- अ

35. पारितंत्र (ईकोसिस्टम) का एक उत्कृष्ट वर्णन है-

(अ) किसी भौगोलिक क्षेत्र के वनस्पतिजात और प्राणिजात

(ब) जीवों का समुदाय और साथ ही वह पर्यावरण जिसके अन्दर वह निवास करते हैं।

(स) इस पृथ्वी का वह भाग जो कि सजीवों के द्वारा आवासित है।

(द) एक-दूसरे के साथ अन्योन्यक्रिया करने वाले जीवों का एक समुदाय।

उत्तर- ब

36. पृथ्वी का सर्वार्धिक वृहद् पारिस्थितिक तंत्र-

(अ) जैव-मण्ड़ल            (ब) स्थल-मण्ड़ल

(स) जीवोम               (द) जल-मण्ड़ल

उत्तर- अ

37. पारितंत्रों की कम होती उत्पादकता के क्रम में निम्न में से सही अनुक्रम है-

(अ) महासागर, मैंग्रोव, झील एवं घास स्थल

(ब) मैंग्रोव, घास स्थल, झील एवं महासागर

(स) मैंग्रोव, महासागर, घास स्थल एवं झील

(द) महासागर, झील, घास स्थल एवं मैंग्रोव

उत्तर- ब

38. विश्व का एक विशालतम पारिस्थितिकी तत्र-

(अ) पर्वत            (ब) वन

(स) समुद्र           (द) घास के मैदान

उत्तर- स

39. पारिस्थिकीय निकाय के रूप में आर्द्र भूमि उपयोगी है-

(अ) तलछट को रोककर नदियों का गादीकरण कम करने में

(ब) पोषक पुनर्प्राप्ति के लिए

(स) पौधों के द्वारा अवशोषण के माध्यम से भारी धातुओं को अवमुक्त करने हेतु

(द) उपरोक्त सभी

उत्तर- द

40. नीचे दिये गये आर्द्र क्षेत्रों में से ‘रामसर’ का दर्ज प्राप्त है-

1. चिल्का झील       2. लोकटक

3. केवलादेव         4. वूलर झील

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूटः

(अ) 2 तथा 3        (ब) 1, 2 एवं 3

(स) 1 तथा 2        (द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- द

41. भारत की कितनी आर्द्र भूमियाँ रामसर आर्द्रभूमि के रूप में चिहिन्त की गई हैं-

(अ) 27                  (ब) 28

(स) 25                  (द) 26

उत्तर- अ

42. पारिस्थितिकी निम्नलिखित के बीच पारम्परिक सम्बन्धों का अध्ययन है-

(अ) पति और पत्नी        (ब) जीव और वातावरण

(स) मनुष्य एवं वन        (द) मृदा एवं जल

उत्तर- ब

43. पारिस्थितिकी तंत्र की संकल्ना को प्रस्तावित किया गया-

(अ) ए. जी. टांसले के द्वारा (ब) डी. आर. स्टोडर्ट के द्वारा

(स) ई. हचिन्सन के द्वारा   (द) जी. टेलर के द्वारा

उत्तर- अ

44. निम्नलिखित राज्यों में से, भारत की सबसे बड़ी अंतर्देरूाीय लवणीय आर्द्रभूमि उपलब्ध है-

(अ) राजस्थान             (ब) गुजरात

(स) हरियाणा              (द) मध्य प्रदेश

उत्तर- ब

45. निम्न में से कौन सा एक तथ्य पारिस्थितिक तंत्र के विषय में तर्कसंगत नही है-

(अ) यह प्राकृतिक संसाधन तंत्र होता है।               

(ब) यह अजैविक तथा जैविक दोनों ही प्रकार के संघटकों से युक्त होता है।

(स) इसकी अपनी स्वयं की उत्पादकता होती है।

(द) यह एक बन्द तंत्र होता है।

उत्तर- द

46. वेटलैण्ड दिवस मनाया जाता है-

(अ) दो मार्च को      (ब) दो फरवरी को

(स) दो अप्रैल को     (द) 2 मई को

उत्तर- ब

47. रामसर सम्मेलन सम्बन्धित था-

(अ) शुष्क भूमि के संरक्षण से     (ब) आर्द्रभूमि के संरक्षण से

(स) वनों के संरक्षण से           (द) जैव-ईंधन के संरक्षण से

उत्तर- ब

48. पारितंत्र में ऊर्जा का पिरामिड स्थित होता है-

(अ) सीधा एवं उल्टा दोनों   (ब) सदैव उल्टा

(स) सदैव सीधा            (द) ये सभी

उत्तर- स

49. पेड़-पौधे नाइट्रोजन को भूमि से ........ के रूप में प्राप्त करते हैं-

(अ) नाइट्रोबैक्टर           (ब) अमोनियम ऑयन

(स) नाइट्राइट ऑयन       (द) नाइट्रेट ऑयन

उत्तर- द

50. आहार श्रंृखला के सही क्रम का चुनाव करें-

(अ) क्रस्टेशियाई-हेरिंग-डायटम (ब) क्रस्टेशियाई-डायटम-हेरिंग

(स) डायटम-क्रस्टेशियाई-हेरिंग (द) डायटम-हेरिंग-क्रस्टेशियाई

उत्तर- स