स्किन का नेचुरल लुक

                                                                 स्किन का नेचुरल लुक

                                                          

    इस बात में कोई दो राय नही है कि समय और उम्र के बढ़ने के साथ ही हम सबकी त्वचा में ढीलापन आने ही लगता है, और इससे हम से कोई भी बच नही सकता। परन्तु यदि त्वचा की सही तरीके से देखभाल की जाए तो उम्र के बढ़ने के साथ ही त्वचा में आने वाले ढीलेपन की रफ्तार को अवश्य ही कम किया जा सकता है और वो भी बहुत आसान घरेलू उपायों की सहायता से ही। प्रस्तुत ब्लॉग पोस्ट में, आपकी इसी समस्या को कम करने के तरीके बता रहे हैं हमारे विशेषज्ञ-

    इस दुनिया में ऐसा कौन है जो कि स्निग्ध, चमकदार और मुलायम स्किन नही चाहता है, फिर चाहे वह स्त्री हो या पुरूष, हालांकि स्त्रियों की यह चाह नैसर्गिक रूप से अधिक होती है। जैसे-जैसे हमारी आयु में इजाफा होता है तो इसके कारण हमारी त्वचा को भी ढेर सारे परिवर्तनों से गुजरना पड़ता है। इसका परिणाम होता है ढीली और शष्क त्वचा, जो त्वचा में उपलब्ध फैट्स की कमी के कारण होता है और हमारी त्वचा पहले जैसी मुलायम और चमकदार नही रहती है।

                                                                       

    जर्नल ऑफ क्यूटेनियस पैथोलॉजी के अनुसार, इलास्टिन अर्थात हमारी त्वचा को लचीलापन प्रदान करने वाला एक खास प्रोटीन, जो कि हमारी उम्र के बढ़ने के साथ ही कम होता चला जाता है। इसी कारण से हमारी त्वचा के लचीलेपन एवं उसकी कोमलता में कमी आती है। कोलेजन की कमी होने के साथ ही हमारे शरीर में होने वाले बदलाव भी हमारी त्वचा के नीचे पाए जाने वाले फैट पैक् में सिकुड़न आने का एक मुख्य रीजन होता है, जिसके कारण हमारी त्वचा झुर्रीदार नजर आने लगती है। अतः यदि आप अपनी त्वचा की खोई हुई चमक एवं कोमलता को वापस पाना चाहते हैं तो इन उपायों को आजमा कर देखें-

चेहरे पर लगाने के लिए केले का फेस-पैक:-

                                                          

    हाल ही में किए गए एक अध्ययन, जिसका प्रकशन जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड ऐस्थेटिक ने किया है, के अनुसार, केले में पोटेशियम, विटामिन्स और प्राकृतिक तेल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध रहता है, जो कि हमारी त्वचा में कसावट लाने का काम करते हैं और इनके प्रभाव से हमारे चेहरे की झुर्रियाँ कम होने लगती हैं।

उपयोग करने का तरीका:-

    कले का फेस-पैक तैयार करने के लिए एक पके हुए कले का एक चौथाई भाग मैश करके उसका चिकना सा पेस्ट बना लें। अपने चेहरे को साफ करके इसे एप्लाई करें। इस पैक को लगाकर 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद स्वच्छ पानी से चेहरे को धो लें और किसी तौलिए की सहायता से चेहरे को थपथपाकर सुखा लें।

चेहरे पर खीरे की ताजगी:-

                                                            

    खीरे को सबसे अच्छा प्राकृतिक स्किन टोनर माना जाता है, जो कि हमारी त्वचा में बिना किसी दुष्प्रभाव के कसावट प्रदान करने में सक्षम होता है। फिटोटेरेपिया जर्नल के द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन की माने तो खीरा इलॉस्टिन, हाइलूरोनिक एसिड के स्तर को बनाए रखने में मददगार होता है, जिससे हमारी त्वचा नम और चमकदार बनी रहती है। वह थकी हुई त्वचा को ताजापन और उसकी मृत कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने की सामर्थ्य रखता है।

खीरे को उपयोग करने का तरीका:-

    खीरे को छीलकर ब्लैण्डर से उसका रस निकाल लें। इसके बाद थोड़ी सी रूई की सहायता से खीरे के रस को अपने चेहरे पर लगाएं। इस रस को चेहरे पर 15 से 20 तक लगा रहने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

चेहरे पर ऐलोवेरा का जादुई निखार:-

                                                              

    यदि हम त्वचा के लिए सबसे उम्दा घरेलू उपचारों की बात करे तो इस कार्य के लिए एलोवेरा जेल निर्विवाद रूप सर्वोत्तम उपचार है। ऐलोवेरा जेल में मैलिक ऐसिड उपलब्ध होता है जो कि हमारी त्वचा की लोच को बढ़ाकर उसको कसावट प्रदान करता है। इसके साथ ही यह जेल कोलेजन और हाइलूरोनिक अम्ल के उत्पादन में भी वृद्वि करता है। अत: हम ऐलोवेरा जेल का उपयोग त्वचा में कसावट लाने के लिए बखूबी कर सकते हैं।

उपयोग करने का तरीका:-

    ऐलोवेरा जेल का उपयोग सीधा त्वचा पर ही करना चाहिए, इसके लिए इस जेल को सीधे त्वचा पर ऐसे ही इसके लगाने के 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी धो लेना चाहिए।

चेहरे पर शहद वाली चमक:-

                                                   

    सौन्दर्य वृद्वि के जानकार बताते हैं कि जब भी त्वचा में कसावट लाने की बात की जाती है, तो कुछ लोग इसके चिकित्सीय उपचार की तलाश करते हैं परन्तु अक्सर हम भूल जाते हैं कि यह लम्बे समय तक लेने के बाद हमारे लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए त्वचा में कसावट लाने के लिए कोई प्राकृतिक उत्पाद ही ढूँढ़ना इस समस्या से बचने का एकमात्र उपाय होता है और प्राकृतिक उत्पाद में भी शहद से अच्छा भला और क्या उपाय हो सकता है।

    शहद हमारी त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने, उसकी लोच में अपेक्षित सुधार करने और उसकी झुर्रियों को कम करने में बेहतरीन सहायता करता है।

शहद के उपयोग करने का तरीका :-

    किसी कटोरी में थोड़ा-सा शहद लेकर उसे पानी में मिलाकर अपने चेहरे पर ऐसे ही एप्लाई कर लें। इसके लगभग 15 से 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को स्वच्छ पानी से वॉश कर लें। बस हो गया शहद का काम और फिर अपने चेहरे की रंगत को देखिए।

चेहरे के लिए कॉफी भी कमाल का काम करती है

    कॉफी में उपलब्ध कैफीन हमारी त्वचा में कसावट लाकर सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से क्षतिग्रस्त हुई त्वचा की कोशिकाओं को ठीक कर उसमें निखार लाता है, ऑक्सीडेटिव मेडिसिन एण्ड सेल्युलर लॉन्गावटी जर्नल में इसका खुलासा किया गया है।   

    कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स अपनी उच्च मात्रा में उपलब्ध होता है, जो उम्र बढ़ने की दशा में त्वचा पर आने वाले प्रभावों की प्रक्रिया को मन्द कर देता है और इसीके साथ ही यह त्वचा को एक्सफालिएट भी करता रहता है।

उपयोग करने का तरीका:-

    कॉफी बीन्स को पानी में मिलाकर उनका एक पेस्ट सा तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे की त्वचा पर गोलाई में मसाज करते हुए एप्लाई करें और इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें आपके चेहरे की त्वचा पर एक अलग ही रंगत नजर आने लगेगी।

                                                         यदि नींद पूरी नही होती है तो यह उपाय करें-

    कुछ लोगों के काम की शिफ्ट देर रात या फिर सुबह जल्दी की होती है, इससे उनकी पूरी दिनचर्या ही बिगड़ जाती है। इसके चलते उन लोगों का खान एवं सोने के साथ ही अन्य दैनिक गतिविधयों का समय भी बदल जाता है, जिसका प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ऐसे लोग कुछ उपायों को अपनाकर अपनी नींद को भी पूरा कर सकते हैं और इसीके साथ वह अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रख सकते हैं।

अपने सोने के समय का निर्धारण करें:-

    ऐसे लोगों को अपने सोने एवं जागने के समय को पहले से ही तय कर लेना चाहिए और अपनी नींद के बीच में कोई अवरोध न आने दें। इन लोागें को नियमित रूप से 7 से 8 घण्टे की नींद को हर हालत में पूरा करना चाहिए।

शाम के समय टहलें:-

    यदि किसी व्यक्ति की नाइट शिफ्ट चल रही है तो उनका सुबह के समय टहलना मुशिकल हो जाता है, इसके लिए उन्हें शाम के समय टहलना एवं वर्कआऊट आदि नियमित करना चाहिए जिससे कि उन्हें नाइट शिफ्ट के दौरान सक्रिय रहने में सहायता प्राप्त हो सके। शारीरिक व्यायाम करने से बॉडी क्लॉक बेहतर होती है और व्यक्ति को नींद भी अच्छी आती है।

खाली पेट न सो जाएं:-

ज्यादातर लोग शाम को भोजन कर लेने के बाद ही नाइट शिफ्ट में काम करने के लिए जाते हैं। जिससे शिफ्ट और सुबह के भोजन में अन्तर अधिक हो सकता है। अतः अपने भोजन को पहले से ही तैयार रखे। इसके साथ कुछ खा लेने के बाद ही सोने के लिए जाए ताकि भूख के कारण बीच में ही नींद खुलने की समस्या न होने पाएं।

कैफीन के प्रति सवाधानी बरतें:-

    अपनी वर्क शिफ्ट के दौरान अधिक कैफीन यथा चाय एवं कॉफी आदि का सेवन करने से बचें, क्योंकि इससे पेट सम्बन्धी परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं। कैफीन हमें शारीरिक रूप से एक्टिव तो रखती है परन्तु इसका अधिक सेवन करने से पर्याप्त नींद लेने में दिक्कत आ सकती है। कुछ लोग नाइट शिफ्ट के बाद भी कैफीन का सेवन करते हैं, जिससे उन्हें लम्बे समय तक नींद नही आती है। अतः नाइट शिफ्ट के दौरान अधिक कैफीन अथवा जंक फूड्स का सेवन नही करना चाहिए, इससे आपकी नींद बेहतर रहेगी।