किस राशि के लिए कौन सा पौधा लगाना शुभता प्रदान करता है

                                                        किस राशि के लिए कौन सा पौधा लगाना शुभता प्रदान करता है

                                                                   

    ‘‘यदि आपको बागवानी का शौक हैं और आप अपनी छोटी सी बगिया में नए-नए पौधे लगाते रहते हैं तो आप ज्योतिष के अनुसार अपनी राशि के अनुकूल पौधे लगाते हैं तो इससे आपको विभिन्न प्रकार के लाभों की प्राप्ति भी सम्भव है’’।

    आमतौर पर किसी व्यक्ति का स्वभाव, व्यक्तित्व, स्वास्थ उसके अन्दर मौजूद गुण-दोष उसके लिए जीवन भर एक पहेली ही बने रहते हैं। परन्तु उसकी राशि को जानकर इन सब चीजों का अंदाजा भी गाया जा सकता है। असल में, आपकी राशि और उसके स्वामी ग्रह के स्वभाव एवं विशेषता का आपके व्यक्तित्व पर पूरा प्रभाव रहता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इन राशियों की संख्या बारह होती है और इनमें से प्रत्येक राशि का अपना एक स्वभाव, विशेषता एवं दप्रतीक चिन्ह होता है।

    प्रत्येक राशि का अपना एक स्वामी होता है, जो उस राशि का प्रतिनिधत्व एवं उसे नियन्त्रित करता हैं। हिन्दु ज्योतिष पद्वति के अनुसार, सूर्य एवं चन्द्रमा को एक-एक राशि का स्वामित्व प्राप्त है तो मंगल, बुध, गुरू एवं शुक्र को दो-दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। ज्योतिष के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुण्ड़ली में कोई ग्रह कमजोर होता है तो ज्यातिषाचार्य उस व्यक्ति को रत्न धारण करने की सलाह देते हैं, जिससे कि वह ग्रह सकारात्मक परिणाम देने लगे।

                                                            

    परन्तु यदि कोई व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर है और रत्न आदि खरीद पाने में असमर्थ है तो ज्योतिष में इसका उपाय विभिन्न पेड़ों की जड़ को धारण करके भी किया जा सकता है। जैसे कि मंगल ग्रह के लिए खैर, गुरू ग्रह के लिए केला और शनि ग्रह के लिए शमी के वृक्ष की जड़ को धारण किया जा सकता है।

    ठीक इसी प्रकार से अपने किसी भी ग्रह की स्थिति को मजबूत करने और उससे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए विभिन्न पेड़ों को लगाकना भी एक उपाय है। हरे-भरे पेड़-पौधे न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि से हमारे आस-पास की सुन्दरता में भी वृद्वि करते हैं और इन्हें देखते ही हमारा मन भी तरोताजा महसूस करने लगता है और कभी भी कोई भी पौधा लगा सकते हैं।

    ये पौधें हमें अपनी सकारात्मक ऊर्जा से तो परिपूर्ण करते ही हैं, परन्तु यदि पेड़-पौधों का चयन करते समय हम अपनी राशि का भी ध्यान रखें तो इसके परिणाम अत्यन्त चौंकाने वाले भी हो सकते हैं। राशि के अनुसार पेड़ के लगाने से न केवल वह ग्रह शान्त होता है, अपितु जैसे-जैसे वह पेड़ वृद्वि करता है उसी के अनुरूप ही सम्बन्धित व्यक्ति को मिलने वाले लाभ में भी वृद्वि होती जाती है। वह व्यक्ति सफलता के नित्य नए सोपान चढ़ने लगता है।

                                                          

    इस प्रकार कहा जा सकता है कि पेड़ लगाना हमारे जीवन एवं वातारण दोनों के लिए ही मूल्यवान होता है। इसके साथ यदि वृक्षारोपण अपनी राशि के अनुसार किया जाए तो इसके परिणाम और भी अधिक अच्छे प्राप्त हो सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार, यदि हम अपनी राशि के अनुसार वृक्षारोपण करते हैं तो इससे हमारी ग्रह-दशा में भी सुधार होता है और इसके साथ हमें सुख समृद्वि की प्राप्ति भी होती है। परन्तु इसके लिए यह जानना अति आवश्यक है कि किस राशि के जातक को किस पौधे का रोपण करना अति शुभ फल प्रदान करेगा।