स्वाल आपके जवाब हमारेः

स्वाल आपके जवाब हमारेः इस काॅलम में हम किसानों के विभिन्न समस्याओं का समाधान करेंगे-
सवाल: नमस्कार सर, हमें गोभी की खेती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करें। इसके साथ ही गोभी के हाइब्रिड बीजों के बारे में भी जानकारी दें?
राजबीर सिंह, ग्राम नेक, मेरठ।
जवाब: फूलगोभी की खेती के लिए नर्सरी जून माह से दिसम्बर माह तक लगाई जा सकती है। गोभी की हाइब्रिड प्रजातियाँ निम्नलिखित हैं-
अगेतीः समर , पावस, समर स्पेशल तथा हाईब्रिड-212 आदि।
मध्यमः पूसा हाईब्रिड-2, ईएस-67 तथा विन्टर किंग आदि।
पछेतीः एनएस-90, बसन्ती, लैटमैन, सनग्रोलेट तथा स्नोवाॅल आदि। 
सवाल: सर, कृपया कर हमें खीरे की खेती के बारे में विस्तार से जानकार दें, क्या खीरे की खेती पूरे वर्षभर की जा सकती है तथा खीरे की कुछ विशेष प्रजातियों के बारे में भी जानकारी दें?
सत्यवती, ग्राम जेवरी मेरठ।
जवाब: मोहतरमा, खीरे की खेती को पूरे साल किया जा सकता है। वैसे आमतौर पर खीरे की बुआई फरवरी-मार्च एवं जून-जुलाई के माह में की जाती है। इसके अतिरिक्त, नदियों के किनारे नवम्बर माह तथा पहाड़ों पर अप्रैल-मई के माह में भी इसकी बुआई की जाती है तथा पाॅलीहाउस के अन्तर्गत खीरे की खेती पूरे वर्षभी आसानी से की जा सकती है। 
    खेतो में बुआई करने के लिए खीरे की उन्नत प्रजातियाँ जापानीज लाँगग्रीन, पूसा संयोग, हिमाणनी, शीतल, मालिनी एवं पूसा उदय आदि हैं। वहीं पाॅलीहाउस के लिए क्यान तथा हिलटन आदि प्रजातियाँ अच्छी रहती हैं। 
सवाल: मास्टर जी, मै 24 ग 12 ग 15 फुट साईज का फार्म पौन्ड बनाना चाहता हूँ, जिसके अन्दर बोरवेल का पानी जमा होगा, क्या इसके अन्दर मछली पालन किया जा सकता है,
सद्दीक, ग्राम ढ़डरा, मेरठ। 
जवाब: इस फार्म पौन्ड में मछली पालन कर सकते हैं। इसके साथ आप इसमें बत्तख पालन, मुर्गी पालन तथा बकरी पालन आदि कर इससे अतिरिक्त आय का उपार्जन भी कर सकते हैं। 
सवाल: सर, कड़कनाथ मुर्गी के बारे में जानकारी प्रदान करने का कष्ट करें,
जगरोशन, ग्राम अमानुल्लापुर, मेरठ।
जवाब: जगरोशन जी, मुग्रियों की कड़कनाथ नस्ल एक देशी नस्ल होती है, इसकी वृद्विदर कम होती है और इसकी अएड़े के उत्पादन की क्षमता भी कम ही होती है। इस नस्ल की मुर्गियों का रंग काला होता है, जिसकी वार्षिक अण्ड़ा उत्पादन की क्षमता 60 से 80 अण्ड़े तक की होती हैं।
सवाल: सर, आप हमें सूरजमुखी की खेती के बारे  में  जानकारी दें, क्या सोयाबीन की तुलना में सूरजमुखी की फसल जल्दी तैयार होने वाली फसल है?
सतीश शर्मा, ग्राम, जंगेठी, मेरठ।
जवाब: सतीश जी, सूरजमुखी की फसल एक उदासीन फसल होती है और एक वर्ष में 2 से 3 बार इसकी खेती की जा सकती है। हालांकि यह फसल सोयाबीन के मुकाबले अधिक लाभ प्रदान करती है। जहाँ तक फसल के तैयार होने की बात है उसमें दोनों फसलें एक समान समय लेती हैं।
सवाल: डाॅ0 मैं यह जानना चाहता हूँ कि अरहर के साथ मक्का की इन्टरक्राॅपिंग की जा सकती है अथवा नही?
सोनपाल सिंह, ग्राम उखलीना, मेरठ
जवाब: सोनपाल जी मक्का एवं अरहर की फसल का आपस में कोई तालमेल नही होता है, क्योंकि मक्का, अरहर की अपेक्षा अधिक पानी चाहने वाली फसल होती है। अतः इनकी अन्तर फसलीय खेती नही की जा सकती है। 
सवाल जवाब कार्नर किसान जागरण ब्लाग डाट काम
डा0 आर. एस. सेंगर, प्रौफेसर एवं विभागाध्यक्ष जैव प्रौद्योगिकी विभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मोदीपुरम मेरठ।