आम महोत्सव में मेरठ के आमों की रही गूंज

                                                आम महोत्सव में मेरठ के आमों की रही गूंज

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आम की प्रजातियां की  सराहना

                                                        

लखनऊ में 14  से 16 जुलाई को हो रहे राष्ट्रीय आम महोत्सव में विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय में उगाई जा रही विभिन्न उन्नतशील किस्मों में से 21 किस्मो का प्रदर्शन किया गया माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा महोत्सव का उद्घाटन किया गया एवं विश्वविद्यालय द्वारा प्रदर्शित आम की विभिन्न किस्मों की जानकारी की गई महोत्सव में देश के विभिन्न प्रदेशों से उद्यान विभाग कृषि विश्वविद्यालय एवं प्रगतिशील किसानों द्वारा उगाई जा रही उन्नतशील प्रजातियों का प्रदर्शन भी किया गया|

हॉर्टिकल्चर विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ0 अरविंद राणा ने बताया कि यहां पर प्रदर्शित की गई प्रजातियां और उनकी गुणवत्ता को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सराह गया| साथ ही किसानों ने भी पश्चिम उत्तर प्रदेश में उगाई जाने वाली विभिन्न आम की प्रजातियां में काफी रूचि दिखाइए और उन्होंने उनके पौधों की मांग भी की|

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2023 का आयोजन उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा 14 से 16 जुलाई तक लखनऊ स्थिति अवध शिल्पग्राम में किया गया है| इस मेले में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने भाग लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उगाई जा रही आम की विभिन्न प्रजातियों को देखा|

                                                     

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आम के उत्पादन को दिया जा रहा है बढ़ावा कुलपति प्रोफेसर के के सिंह

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर के के सिंह ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय का प्रयास है विश्वविद्यालय परिसर में अधिक से अधिक आम की प्रजातियों के जन्म प्लाज्मा का संरक्षण किया जाए और उन पर शोध करके उनकी गुणवत्ता में सुधार करने हेतु कार्यक्रम चलाए जाएंगे|

कुलपति डॉक्टर के के सिंह ने बताया की विश्वविद्यालय द्वारा अभी हाल ही में गजरौला में आम महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें 736 इसके साथ विश्वविद्यालय द्वारा 63 प्रजातियों के आम का प्रदर्शन लगाया गया था| जिससे किसानों को रूबरू कराया गया लखनऊ में चल रहे आम महोत्सव में विश्वविद्यालय द्वारा 21 विभिन्न प्रकार की प्रजातियों का प्रदर्शन लगाया गया, जिनका अवलोकन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी जी द्वारा किया गया| इसके अलावा प्रदेश के कोने-कोने से आए हुए किसानों द्वारा दी इन प्रजातियों को देखा गया|

आम महोत्सव में कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक प्रोफेसर सत्य प्रकाश तथा डॉ0 अरविंद राणा ने  भाग लिया|