छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए साथ आए करियर लॉन्चर और सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय

                          छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए साथ आए करियर लॉन्चर और सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय

आज सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं  कैरियर लांचर के बीच छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने व उच्च शिक्षण संस्थानो में प्रवेश मेँ मार्गदर्शन के लिए अनुबंध किया गया l

                                                             

        इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केके सिंह एवं करियर लॉन्चर के डायरेक्टर डॉ विक्रांत जावला ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये I इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केके सिंह ने कहा वर्तमान शैक्षिक परिवेश में शिक्षा की गुणवत्ता को देखते हुए छात्रों को बहुत अच्छे तरीके से तैयार करने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय की है विश्वविद्यालय अपनी पूरी टीम के साथ इस दिशा में कार्यरत है और उसी परिपेक्ष में करियरलॉन्चर की कक्षाओं को विश्वविद्यालय में शुरू किया गया है I उन्होंने आशा जताई कि विश्वविद्यालय के छात्र पूर्ण रूप से इन कक्षाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवारने का कार्य करेंगे I 

         करियर लॉन्चर के डायरेक्टर डॉ विक्रांत जावला ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से यह बहुत सार्थक प्रयास है आज का युग प्रतियोगी परीक्षाओं का युग है और वह और उनकी पूरी शिक्षकों की टीम विश्वविद्यालय के छात्रों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर उनके सपनों को पूरा करने में सहायक की भूमिका निभाएगी I 

                                                   

         इस अवसर पर विश्व कृषि विश्वविद्यालय के डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रोफेसर आर एस  सेंगर ने कहा कि आज का युग  कंपटीशन का युग है इसके लिए छात्रों को तैयार रहना होगा क्योंकि जब तक छात्र समय से पहले से ही तैयारी नहीं करेंगे तो इस  प्रतियोगी युग में अपना स्थान नहीं बना पाएंगे I इसके लिए वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभी से तैयारी करें, इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए करियरलॉन्चर और कृषि विश्वविद्यालय के बीच अनुबंध किया गया है I 

             इस अवसर पर कुलसचिव बी आर  सिंह, करियर लॉन्चर की ब्रांच हैड रिया जावला ,ज्वाइंट डायरेक्टर प्रोफेसर सत्य प्रकाश, डॉक्टर शालिनी गुप्ता, डॉक्टर अतुल गुप्ता, डॉक्टर सुरेश चंद्रा, जितेंद्र गौतम, युगम सोनी, निलाक्ष  रस्तोगी,  आदि लोग मौजूद रहे 

                                   कैरियर की सफलता तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर एक दिवसीय कार्यशाला
छात्रों को नैतिक मूल्यों का प्रदर्शन करना कैंपस प्लेसमेंट में बहुत जरूरी प्रोफ़ेसर केके सिंह कुलपति

                                                         

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज कैरियर की सफलता के रहस्य नौकरी मैं साक्षात्कार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कृषि महाविद्यालय के सभागार में किया गया| कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केके सिंह ने छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं कैरियर में सफलता हासिल करने के लिए इस तरह की कार्यशाला को काफी उपयोगी बताया कुलपति डॉक्टर केके सिंह ने कहा जब केंपस हायरिंग में पूछा जाता है कि आप एक टीम प्लेयर हैं या अकेले काम करना पसंद करते हैं तो दरसल वह टीम के साथ मिलकर काम करने की भावना को परख रहे होते हैं क्योंकि प्लेसमेंट के बाद छात्र को शुरुआती स्तर पर नियुक्त मिलती है और उसके लिए एक अच्छा टीम प्लेयर होना बहुत जरूरी है इस बात का ध्यान छात्रों को रखना होगा साथ ही कुलपति ने कहा कि कैंपस में कंपनियां छात्र के तकनीकी ज्ञान को ही नहीं परखती बल्कि उसके व्यक्तित्व विकास को भी परखती हैं इसलिए छात्र में आत्मविश्वास, जागरूकता उनकी तैयारी को दर्शाता है|
निदेशक ट्रेनिंग व प्लेसमेंट प्रोफेसर आर एस सेंगर ने कहा कि कुछ नया सीखने की इच्छा किसी के भी स्किल को हमेशा ताजा और उपयोगी बनाए रखती है| यह लीडरशिप का एक गुण है कैंपस सिलेक्शन में एक फैशन के तौर पर आपको इस भावना को जरूर दिखाना चाहिए इससे आपके उत्साही और नम्र व्यक्तित्व का भी पता चलता है और प्रगतिशीलता का भी पता चलता है यह ना सिर्फ छात्रों के लिए बल्कि कंपनी के काम को आगे बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी नजरिया होता है|

                                                       
इंटरव्यू की तैयारी कैसे की करें इस विषय पर बोलते हुए मिलिट्री डेवलपमेंट रे नदिया जावला जीने कहा यदि आप साक्षात्कार के लिए जाते हैं तो केवल अपनी पर्सनैलिटी को ही अंदर लेकर जाते हैं इसलिए सबसे अधिक कार्य आपको अपने व्यक्तित्व पर करना चाहिए उन्होंने साक्षात्कार के तैयारी के लिए टिप्स छात्र-छात्राओं को दिए| 
इसके उपरांत करियर काउंसलर एवं करियर लॉन्चर के डायरेक्टर डॉ विक्रम चावला ने लक्ष्य कैसे चुने इस विषय पर व्याख्यान दिया इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए कर चुके योगम सोनी ने नो योरसेल्फ विषय पर स्वयं को जाने विषय पर अपने विचार रखे इस अवसर पर छात्रों को एप्टिट्यूड संबंधी भी जानकारी दी गई जॉइंट डायरेक्टर डॉ सत्यप्रकाश ने कहा कि आज का युग प्रतियोगी युग है जिसमें छात्र को स्वयं को बहुत अच्छे से तैयार करने की आवश्यकता है|

                                                    
इस कार्यशाला मे स्किल डेवलपमेंट जिसमें करियरलॉन्चर की टीम द्वारा छात्र छात्राओं को विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई| कार्यशाला के दौरान केंपस इंटरव्यू के टिप्स दिए गए| इसे कार्यशाला का संचालन प्रोफेसर सत्य प्रकाश ने किया तथा धन्यवाद प्रस्ताव डॉक्टर शालिनी गुप्ता ने दिया इस कार्यशाला में डॉक्टर अतुल गुप्ता डॉक्टर सुरेश चंद्रा तथा बीएससी एग्रीकल्चर बीएससी बायोटेक्नोलॉजी बीएससी इंजीनियरिंग तथा बीएससी हॉर्टिकल्चर के लगभग 560 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया|