अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस

                                                                    अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस

                                                                 

नित्य योग करने से आत्मविश्वास की जागृति के साथ एकाग्रता बढ़ती है प्रोफेसर केके सिंह कुलपति

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष में मनाए जा रहे योगा उत्सव सप्ताह के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया।

                                                         

रैली को संबोधित करते हुए कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर के के सिंह ने कहा की नित्य योग करने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है और इसके साथ साथ एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने कहा योग प्राचीन समय से मनुष्य को प्रकृति द्वारा दिया गया बहुत ही महत्वपूर्ण और अनमोल उपहार है जो जीवन भर मनुष्य को प्रकृति के साथ जोड़कर रखता है।

यह शरीर और मस्तिष्क के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए इन दोनों को संयुक्त करने का सबसे अच्छा अभ्यास है। यह एक व्यक्ति को सभी आयामों पर जैसे शारीरिक मानसिक सामाजिक और बौद्धिक स्तर पर नियंत्रण के द्वारा उच्च स्तर की संवेदनशीलता प्रदान करता है।

स्कूल और कॉलेज में विद्यार्थियों की बेहतरी के साथ ही पढ़ाई पर उनकी एकाग्रता को बढ़ाने के लिए भी योग के दैनिक अभ्यास को बढ़ावा दिया जाता है। यह लोगों द्वारा किया जाने वाला व्यवस्थित प्रयास है जो पूरे शरीर में उपस्थित सभी अलग-अलग प्राकृतिक तत्वों के अस्तित्व पर नियंत्रण करके व्यक्तित्व में सुधार लाने का कार्य करता है।

                                                            

कृषि विश्वविद्यालय में आज विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों के द्वारा योगा दिवस के उपलक्ष में आज एक विशाल रैली निकाली गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने लोगों को स्लोगन, पोस्टरों एवं गीतों के माध्यम से लोगों को योगा करने के लिए प्रेरित किया।

                                               

इस रैली में कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर, कॉलेज ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी, कॉलेज ऑफ पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी, कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंस एवं कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी आदि के लगभग 830 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समन्वयक प्रोफेसर आर एस सेगर ने बताया योग से होने वाले लाभों की गणना नहीं की जा सकती है, हम इसे केवल एक चमत्कार की तरह समझ सकते हैं। उन्होंने कहा यह हमारी शारीरिक तंदुरुस्ती को बनाए रखता है, तनाव को कम करता है, भावनाओं को नियंत्रित रखते हुए नकारात्मक विचारों को भी नियंत्रित करता है, जिससे हमारे अन्दर दूसरों की भलाई की भावना, मानसिक शुद्धता और आत्मविश्वास का विकास होता है। योग के अनेक लाभ हैं इसलिए इसको सभी लोगों को अपनाना चाहिए।

                                                            

इस रैली के दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ विपिन कुमार, डॉक्टर पंकज चौहान, डॉ अर्चना आर्य, डॉक्टर विपुल ठाकुर, डॉक्टर निलेश कपूर, डॉक्टर दीपक मिश्रा, डॉक्टर निलेश चौहान, प्रोफेसर सत्य प्रकाश, प्रोफेसर प्रोफेसर पूर्णचंद, डॉ देश दीपक, डॉक्टर अखिलेश वर्मा और डॉक्टर रामकुमार सिंह के अलावा एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।