जंक फूड से प्रभावित होती है गहरी नींद

                                                        जंक फूड से प्रभावित होती है गहरी नींद

    हम सब इस इस बात से तो अच्छी तरह से परिचित तो हैं ही कि जंक फूड हमारे स्वास्थ्य से सम्बन्धित अनेक प्रकार की विसंगतियों एवं समस्याओं के जन्मदाता होते हैं।

                                                      

    इसी के सम्बन्ध में अब शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन के माध्यम से चेताया है कि जंक फूड के जैसे अस्वस्थ्यकर हमारी गहरी नींद की गुणवत्ता पर भी किस प्रकार से विपरीत प्रभाव डालते हैं। गहरी नींद, हमारी नींद का तीसरा चरण होता है, जो स्मृति, मांसपेशियो में वृद्वि एवं प्रतिरक्षा तन्त्र के जैसी विभिन्न जरूरी क्रियाओं सहायक होती है। स्वीडन की उप्साला यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के द्वारा यह विश्लेषण किया गया कि जंक फूॅड्स कैसे हमारी नींद को प्रभावित करते हैं। शोध करने वाली टीम के द्वारा इसे समझने के लिए स्वरूथ प्रतिभागयों को अनियमित क्रम में स्वास्थ्यकर और स्वस्थ आहार का सेवन कराया गया।

    हाल ही में ओबेसिटी जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि जंक फूड्स का सेवन करने के बाद, स्वस्थ आहार प्रक्रिय का पालन करने वाले लोगों की तुलना में प्रतिभागियों की गहरी नींद की गुणवत्ता में काफी गिरावट दर्ज की गई।

                                             

    उप्साला यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर जोनाथन सेडर्नेस ने कहा कि खराब आहार एवं खराब नींद दोनों ही कारक स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जोखिम की कई स्थितियों में वृद्वि करते हैं। 

आँख एवं आवाज के माध्यम से नियन्त्रित होने वाला एप्पल का विजन प्रो हेडसेट हुआ लाँच

                                                  

 

    टेक कम्पनी एप्पल का वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलेपर्स कॉन्फ्रेंस गत सोमवार को आरम्भ र्हुा कम्पनी के सीईओं टिम कुक ने अपने पहले मिक्सड़ रिएलिटी हेडसेट ‘एप्पल विजन प्रो’ को लाँच किया।

    एप्पल का यह प्रोडक्ट वर्चुअल एवं रियल वर्ल्ड को आपस में जोड़ता है। इस हेडसेट को सिर में पहनने एवं आँखों पर लगाने के बाद यह यूजर के समक्ष एक स्क्रीन पेश करता है, जिसमें प्रत्येक छोटा बड़ा काम हो जाता है और इसी के साथ इस हेडसेट में मनोरंन से लेकर गेमिंग तक प्रत्येक सुविधा उपलब्ध हैं। कुक ने बताया कि विजन प्रो को आँख, हाथ एवं आवाज आदि से नियन्त्रित किया जा सकता है।

आईओएस 17 में हैं कई फीचर्स

                                                        

 

    कुक ने बताया कि कम्पनी के द्वारा आईओएस 17 में कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है। इनमें लाईव वॉयस मेल ट्रॉन्सक्रिप्शन, फेसटाम मैसेज रिकार्ड, पर्सनलाइज्ड कॉन्टेक्ट पोस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति आपकी कॉल नही रिसीव कर रहा हैं तो आपकी डिवाइस में आईओएस 17 अपडेट मिलने के बाद यूजर्स रिकॉर्डेड फेसटाईम मैसेज भी भेज सकेंगे।

मिलेगा जर्नल ऐप

    आईफोन यूजर्स को वर्ष के अन्त तक एक नया जर्नल ऐप मिलेगा। इस ऐप में युजर्स डेली रूटीन, म्यूजिक, फोटो, लोकेशन और अन्य गतिविधियों (एक्टीविटीज) के बारे में लिख सकते हैं।

की-बोर्ड में एआई के फीचर को भी जोड़ा

                                                  

  • कम्पनी ने की-बोर्ड को अधिक बेहतर बनाने के लिए उसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के फीचर को भी एड किया है।
  • इस डिवाईस में अब यूजर्स को सीरी को एटिवेट करने के लिए ‘हे सीरी’ नही बोलना पड़ेगा बल्कि अब यह केवल सीरी बोलने पर ही एक्टिवेट हो जायेगा।
  • मैकओएस के नए अपडे्ट को मैकओएस सोनामा का नाम दिया गया है। इसके साथ ही अब यूजर्स को पासवर्ड शेयरिंग का ऑप्शन भी प्राप्त होगा।
  • सफारी ब्राउजर को दुनिया का सबसे फॉस्ट ब्राउजर बताया जा रहा है। इसमें प्रोफाईल ऐड करने का फीचर भी उपलब्ध होगा।
  • एप्पल आईपैड में अब यूजर्स को इंटरेक्टिव विजे्स प्राप्त होगा। आईपैड को लॉक स्क्रीन में भी कस्टमाइज किया जा सकेगा।
  • एक नया मोड स्टैण्डबाय चार्जिंग के समय काम आता है। यह लाईव एक्टिविटीज, विजेट्स से जानकारियों को शो करेगां

                                           

दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप

    एप्पल कम्पनी ने 15.3 इंच डिस्प्ले वाला मैकबुक एयर लाँच किया है। यह 15 इंच के डिस्प्ले वाले लैपटॉप सेंगमेंट में दुनिया का सबसे पतला (11.5 एमएम) का लैपटॉप है। लैपटॉप के इस वर्जन में 6 स्पीकर्स दिए गए हैं, जो इमर्सिव ओडियो देते हैं और इसके साथ ही विडियो कॉल्स के लिए 1080वी कैमरा भी दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एमटू चिप भी दी गई है, जिसकी स्पीड इन्टेल बेस्ड मैकबुक एयर से 12 गुना अधिक है।

                                                                             करियर के बारे में

    अधिकाँतः फ्रेशर्स कैरियर के लक्ष्यपर गड़बड़ा जाते हैं। अतः यदि फ्रेशर्स इस सवाल की उपयोगिता को समझेंगे, तो तैयारी बेहतर ढंग से तैयारी कर पाएंगे।

    नौकरी के लिए इंटरव्यु की कोशिशों में जुटे फ्रेशर्स के सामने जब नियौक्ता की ओर से यह प्रश्न किया जाता है कि आपके कैरियर के लक्ष्य क्या हैं? तो अधिकतर फ्रेशर्स के पास इसका कोई संतोषजनक उत्तर नही होता है। आमतौर पर यह सेाच होती है कि अभी तो कैरियर शुरू ही हुआ है, इसीलिए कैरियर के लक्ष्य के बारे में सटीक उत्तर नही दे पाने के कारण वे इंटरव्यु में अप्रभावी सिद्व होते हैं। यदि इस सवाल की उपयोगिता को समझ लिया जाए तो फ्रेशर्स तो क्या, किसी के लिए भी इस सवाल का उत्तर तैयार करना कोई कठिन काम नही होगा। अब समझनें का प्रयास करते हैं कि इस सवाल को पूछने के पीछे नियौक्ता का मकसद क्या होती है।

आखिर क्यों पुछा जाता है यह सवाल

    यह प्रश्न इंटरव्यू के दौरान अर्भ्याियों को परेशान करने के लिए नही पूछा जाता है। इस प्रश्न के उत्तर से नियोक्त को पता चल जाता है कि जो नौकरी वह आपको देने जा रहें है, वह आपके कैरियर के विकास में आपकी कितनी सहायता कर पाएगी। यह नौकरी जितना अधिक आपके माफिक होगी, उतनी ही अधिक यह सम्भावना बनेगी कि आप उस नौकरी एवं संस्थान में अधिक दिनों के लिए कार्य कर सकेंगे। इसलिए अक्सर आपके लक्ष्यों के बारे में पूछा जाता है। यहाँ तक कि यदि नही भी पूछा जाए तो चतुरता के साथ आपको अपने उत्तर में इस तथ्य को शामिल करना ही चाहिए। इस प्रश्न के माध्यम से नियोक्ता आपके और आपके नजरिये के बारे में अधिक से अधिक जान पाते हैं।

इस प्रश्न का उत्तर किस प्रकार दें-

    यदि आपने करियर के लक्ष्य तक पहुँचने के लिए एक लम्बी दूरी तक की योजना बना रखी है, तो इसका उत्तर देना आपके लिए कतई कठिन नही होगा। इसलिए अगर अगले पाँच वर्ष के दौरान आपके करियर की योजना को भी पूछा जाए तो इसका उत्तर देना भी आपके लिए आसान होगा। लेकिन यदि आपने लम्बी अवधि में अपने करियर के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नही किया है, तो इसके बारें में भी सही सही बताने में हिचकना नही चाहिए।

बस केवल इस बात का ध्यान रखें कि आपके उत्तर में आवेदित नौकरी से सम्बन्धित क्षेत्र में काम करने के लक्ष्य को भी उसी में शामिल कर लें। इसे अपने र्शाट टर्म करियर टारगेट की भाँति ही पेश करें और बताएं कि यह स्टेप किस प्रकार अगले स्टेप तक पहुँचने में सहायता करेगा।

    टाप इसे कुछ इस प्रकार से भी कह सकते हैं, ‘वर्तमान में लम्बी अवधि में अपने करियर को लेकर मेरा दृष्टिकोण सभी प्रकार की सम्भावनाओं के लिए ओपन है। परन्तु यह स्पष्ट है कि मुझे अपना करियर इसी सेक्टर में ही बनाना है और इसीलिए मैने इस पद के लिए आवेदन किया है, क्योंकि यहाँ से प्राप्त अनुभव इसमें मेरी पूरी सहायता भी करेगा।’

    ऐसे में यदि आप इंटर्नशिप, शार्ट टर्म या कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड काम के लिए इंटरव्यू भी दे रहे हैं तो एक से अधिक सेक्टर्स अथवा इंडस्ट्री को लक्ष्य करने की बात भी कह सकते हैं। यह भी कि वत्रमान नौकरी से आपको अधिक स्पष्टता प्राप्त हेगी। लेकिन, यदि आप एज ए फ्रेशर के रूप  में किसी विशेष नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं तो यह बेहतर हागा कि उसी पद एवं कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी दिलचस्पी का प्रदर्शन करें। क्योंकि शार्ट टर्म जॉब या कॉलेज प्लेसमेंट के दौरान तो नियोक्ता यह मानकर भी चलता है कि आप अपने विकल्पों पर विचार कर रहे होंगे। परन्तु एक स्थायी नौकरी में नियोक्ता अपासे अधिक प्रतिेबद्वता की आाशाएं रखते हैं।

    आप जिस किसी भी कम्पनी में इंटरव्यू देनेे जा रहे है, उसके बारे में कुछ फॉर्मल जानकारी पहले से ही प्राप्त करे लें, जिससे कि इस उत्तर में कम्पनी की गतिविधियों, विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट्स आदि का उदाहरण देते हुए आप अपनी बात को स्पष्ट कर सकें। जैसे उक्त कम्पनी में काम कर चुकी किसी बड़ी शख्सीयत से प्ररित होने की बात को आप इसमें जोड़ सकते हैं, परन्तु इस बात का सदैव ध्यान रखें कि प्रेक्टिस करना बेहद अहम है।