B.Tech बायोटेक के छात्रों को वितरित किए गए टैबलेट      Publish Date : 09/10/2024

             B.Tech बायोटेक के छात्रों को वितरित किए गए टैबलेट

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज बीटेक-बायोटेक के 183 छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए टैबलेट का वितरण कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के सभागार में किया गया।

                                                               

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बायोटेक्नोलॉजी के अधिष्ठाता प्रोफेसर रविंद्र सिंह ने कहा कि टैबलेट छात्रों के लिए काफी उपयोगी है। छात्र शिक्षण शोध से संबंधित जानकारी इसके माध्यम से हासिल करके अपनी शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए यह टैबलेट काफी उपयोगी साबित होंगे।

                                                        

निर्देशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रोफेसर आर एस सेंगर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस हाईटेक युग में टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके छात्र अपनी कम्युनिकेशन स्किल के अलावा करियर से संबंधित जानकारी अब ज्यादा आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। डॉ0 सेंगर ंने कहा कि बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लगातार नए-नए शोध हो रहे हैं, इन शोधों की जानकारी छात्रों को टैबलेट के माध्यम से शीघ्रता के साथ उपलब्ध होगी। इससे वह अपने आपको और अधिक जल्दी अपडेट कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा दिए गए इन टेबलेट के द्वारा छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सकेगा।

टेबलेट वितरण प्रोग्राम के दौरान प्रोफेसर अमित कुमार, प्रोफेसर पंकज चौहान, प्रोफेसर रेखा दिक्षित, प्रोफेसर शालिनी गुप्ता, प्रोफेसर मुकेश कुमार, डॉक्टर निलेश कपूर आदि शिक्षक एवं 183 छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

                                                 

कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर रामजी सिंह तथा आई टी सेल के इंचार्ज प्रोफ़ेसर दीपक सिसोदिया एवं मनोज सेंगर ने भी टैबलेट पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।