जरूरी सूचना

                                                         

                                                                              पत्र सूचना शाखा

                                                               सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश

                                                                                                                               

प्रदेश के गन्ना किसानों को फेसबुक लाइव कार्यक्रम के माध्यम से सम्बोधित करेंगें अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग गन्ना विकास

• कृषक हित में गन्ना विकास विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों पर होगी विशेष वार्ता

• 20 मई को सायं 4:00 बजे गन्ना आयुक्त कार्यालय, लखनऊ से होगा लाइव प्रसारण

• गन्ना विकास विभाग एवं उ.प्र. गन्ना शोध परिषद के फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेगें गन्ना किसान

प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ना खेती से सम्बन्धित समसामयिक विषयों पर आधुनिकतम एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने हेतु साप्ताहिक रूप से प्रत्येक शनिवार को सायं 4:00 बजे से फेसबुक लाइव कार्यक्रम का आयोजन उप्र गन्ना शोध परिषद द्वारा किया जाता है।

उ.प्र. गन्ना शोध परिषद के निदेशक डा. एस. के. शुक्ल ने बताया कि इस सप्ताह आगामी 20 मई को आयोजित होने वाले फेसबुक लाइव कार्यक्रम में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, श्री संजय आर. भूसरेड्डी प्रदेश के गन्ना किसानों को सम्बोधित करेगें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के गन्ना किसानों के हितों के लिए किये गये महत्वपूर्ण कार्यों पर श्री भूसरेड्डी जी से वार्ता आयोजित की जायेगी।

उ.प्र. गन्ना शोध परिषद के निदेशक डा. शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में गन्ना विकास विभाग पूर्णतया डिजिटल हो गया है तथा प्रदेश का गन्ना किसान स्मार्ट गन्ना किसान की श्रेणी में आ गया है। आज प्रदेश का गन्ना किसान घर बैठे मोबाइल पर सर्वे- सट्टा से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी ई- गन्ना ऐप पर तथा कृषि निवेशों की आनलाइन जानकारी कृषि निवेश ऐप पर प्राप्त कर रहा है। यहाँ तक की गन्ना सप्लाई हेतु सप्लाई टिकट भी डिजिटली एस. एम. एस. के रूप में प्राप्त कर रहा है।

निदेशक ने कहा कि इन सबके पीछे प्रदेश के अपर मुख्य सचिव श्री संजय भूसरेड्डी जी को दूरगामी सोच ही है जिससे आज प्रदेश का किसान लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह फेसबुक लाइव कार्यक्रम आगामी शनिवार 20 मई 2023 को सायं 4:00 बजे से गन्ना आयुक्त कार्यालय, लखनऊ से प्रसारित होगा। निदेशक डा. शुक्ल ने प्रदेश के किसानों से आवाहन किया है कि वे इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम से जुड़कर लाभ उठायें। यह गन्ना विकास विभाग एवं उ.प्र. गन्ना शोध परिषद के पेज एवं यूट्यूब चैनल से प्रसारित होगा ।

लेखकः डा0 आर0 एस0 सेंगर, प्रौफेसर, विभागाध्यक्ष कृषि बायोटेक्नोलॉजी विभाग सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौ0 विश्वविद्यालय मोदीपुरम, मेरठ।