करियर हो या जीवन लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए अर्थ की ओर स्थानांतरित करें

करियर हो या जीवन लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए अर्थ की ओर स्थानांतरित करें

                                                                                                                                                                              डॉ0 आर. एस. सेंगर

जब हम बड़े होते हैं तो हमारी ज़रूरतें और लक्ष्य लगातार बदलने लगते हैं और वह जीवन भर बदलते रहते हैं। दुनिया में बेहतर तरीके से जीने के लिए हम अनुभव और ज्ञान प्राप्त करते हैं। इसी तरह हमारे करियर का जो लक्ष्य होता है, वह भी बदलता रहता है। जीवन में लक्ष्य का होना तो जरूरी है ही इसे पाने की राह में छोटे दिखने वाले कार्यों के भी तलाश में चाहिए। यदि आपको लगता है कि आपके करियर का कोई लक्ष्य नहीं है तो चिंता ना करें, क्योंकि लक्ष्य की अवधारणा एक उद्देश्य पर केंद्रित होती है, जबकि उसका अर्थ काम की प्रवृत्ति को जानना होता है। इसलिए आप अपना ध्यान लक्ष्य से अर्थ की ओर स्थानांतरित करें।

सदैव अपनी पसंद को दे महत्व

करियर में लक्ष्य को समझने की लालसा छोड़ें और इस पर विचार करें कि आपको अपनी पिछली नौकरी या अपना समय व्यतीत करने के अन्य तरीकों में क्या पसंद आया है। हो सकता है कि आपको अकेले काम करने की तुलना में समूह में काम करना अधिक पसंद हो, क्योंकि इससे आपको दूसरों के द्वारा सहाना मिली हो। इसलिए ऐसी भूमिका की तलाश करें, जिसमें आपको एक टीम के साथ नियमित रूप से काम करने का अवसर मिले। वर्तमान में आपको जो करना पसंद है और जिन कार्यों में आपकी रुचि है उन बिंदुओं पर ध्यान दें, यह आपकी व्यक्तिगत खुशी का कारण भी बन सकता है।

मैं क्या बेहतर कर सकता हूं

करियर की शुरुआत में आपके साथ कई उभरते कुशल होंगे। यह ऐसे कौशल है जिनमें आप अभी तो अच्छे हैं लेकिन अधिक अभ्यास के साथ उसमें और अधिक निखार ला सकते हैं। उस चीज के बारे में सोचें जिसमें आप अधिक बेहतर कर सकते हैं और किसी क्षेत्र में ऐसी भूमिका की तलाश करें, जिसमें आपका विशेष कौशल की मांगों जिन कौशलों में आप पहले से ही अच्छे हैं उनका उपयोग करना और उनमें सुधार करना आपको अधिक ऊर्जावान बनाएगा।

अपने विकास पर अधिक ध्यान दें

कई कंपनियां ऐसे लोगों की तलाश करती है जिनके पास उनकी कंपनी से अधिक उपकरणों के संचालन का आवश्यक अनुभव हो और यह अनुभव कौशल के रूप में भी अधिक मायने रखता हो। कौशल के साथ अनुभव अक्सर लाभदायक होते हैं। यह अनुभव आपको अगली भूमिका में और भी अधिक विकल्प चुनने में मदद कर सकते हैं। इससे आप सफल तो होते ही है आपकी क्षमता का भी विकास होता है। क्षमता विकास अपने साथ अधिक खुशी संतुष्टि और अर्थ प्रदान करती है।

कार्यों में अर्थ की तलाश करें

आपको यह समझना होगा कि अपने दैनिक कार्यों को निपटाना ही आपका लक्ष्य नहीं है, बल्कि यह भी ध्यान रखें कि छोटे-छोटे कार्यों से मिलने वाली छोटी-छोटी सफलताएं मिलकर एक बड़ी सफलता का रूप लेती है। बशर्ते छोटे कामों को भी अपने पूरी एकाग्रता व जुनून से पूरा किया जाए। इसलिए आवश्यक है कि आप अपने करियर के हर कार्य में अर्थ की तलाश करें और उसके साथ आगे बढ़े तो निश्चित रूप से आप अपनी मंजिल को पा सकते हैं और उसमें अच्छा कुछ कर सकते हैं।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।