सटीक निशाना, मीडियम रेंज, मारक क्षमता बेमिसाल वाली “रहस्यमयी मिसाइल” भारत ने की लाँच

सटीक निशाना, मीडियम रेंज, मारक क्षमता बेमिसाल वाली “हस्यमयी मिसाइल” भारत ने की लाँच

देश की स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड और DRDO ने 23 अप्रैल 2024 को नई बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस नई मिसाइल का नाम तो अभी तक नहीं बताया गया है लेकिन डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह अग्नि प्राइम जैसी मिसाइल हो सकती है।

                                                                 

DRDO और स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (SFC) ने 23 अप्रैल को देश में ही निर्मित नई बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। यह मध्यम दूरी की मिसाइल है। इस मिसाइल का नाम क्या है, इसका खुलासा तो नहीं किया गया है। लेकिन देश के रक्षा एक्सपर्ट यह मान रहे हैं कि यह ।हदप-च्तपउम मिसाइल का लेटेस्ट वर्जन है, अथवा उससे एडवांस या फिर उससे भी एडवांस कोई नई मिसाइल है। 

इस मिसाइल के बनने और सफल परीक्षण के बाद यह बात पुख्ता हो गई है कि देश की सुरक्षा में यह मिसाइल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मीडियम रेंज की मिसाइल का मतलब है कि ये 800 से 2400 किलोमीटर की रेंज में यह हमला कर सकती है। वैसे लॉन्चिग प्लेटफॉर्म के हिसाब से भी मीडियम रेंज का अर्थ बदल जाता है।

हाल ही में ओडिशा के तट से इसी रेंज की न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का भी एक सफल परीक्षण किया गया था। 34.5 फीट लंबी इस मिसाइल पर एक या मल्टीपल इंडेपेंडटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) वॉरहेड लगा सकते हैं, यानी एकसाथ कई टारगेट्स पर भी हमला किया जा सकता हैं।  

अब जानते हैं देश में उपलब्ध अन्य मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों के सम्बन्ध में...

                                                                      

Agni–1: यह देश की सतह से सतह पर मार करने वाली एक मिसाइल है। इस मिसाइल की रेंज 900 से 1200 किलोमीटर तक की है। इस मिसाइल में पारंपरिक और परमाणु हथियार लगा सकते हैं। यह मिसाइल वर्ष 2002 से देश की सुरक्षा में तैनात है। हालांकि, भविष्य में अग्नि-प्राइम इस मिसाइल का स्थान लेने वाली है।

Agni-2: यह भी सतह से सतह पर मार करने वाली एक मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है। इस मिसाइल की रेंज 2000 से 3500 किलोमीटर है। यह मिसाइल भी पारंपरिक या परमाणु हथियार लेकर टारगेट पर हमला करने में सक्षम है। यह मिसाइल वर्ष 2010 से देश की रक्षा कर रही है।

K-4: यह पनडुब्बी से दागी जाने वाली मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है। इस मिसाइल की रेंज 3500 किलोमीटर है। यह मिसाइल भी देश की परमाणु और अटैक पनडुब्बियों में तैनात की गई है।

दुनिया से क्या छिपा रही है भारत की सेना और सरकार कहा जा रहा है कि यह अग्नि परिवार की मिसाइल नहीं है। अगर ऐसा है तो भारत ने क्या एकदम नई मिसाइल बनाई है, जिसके बारे में वह दुनिया को नहीं बताना चाहता है। सरकार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मीडियम रेंज की इस बैलिस्टिक मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने सारे टेस्ट पास कर लिए हैं और टारगेट पर सटीक निशाना लगाया हैं। इसकी ऑपरेशनल कैपेबिलिटी बहुत ही शानदार है। इस मिसाइल में कई नई टेक्नोलॉजी लगाई गई हैं।