अभी 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है तापमान कई प्रदेशों में 45 के पार पहुंचा पारा

अभी 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है तापमान कई प्रदेशों में 45 के पार पहुंचा पारा

                                                                                                                                                                   डॉ0 आर. एस. सेंगर

भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को अगले 5 दिनों के लिए लू और गर्मी का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, तेलगाना और उड़ीसा के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

                                                                               

झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने का अनुमान है। इस दौरान बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में भीषण लू भी चल सकती है। कर्नाटक के आंतरिक इलाकों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड, विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

17 राज्यों में तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने जानकरी दी कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों और महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। रविवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

अभी उत्तर भारत के तापमान में गिरावट के आसार नही

                                                                      

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और इसके बाद इसमें कुछ कमी आ सकती है। अगले दो दिन के दौरान पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद यहां के तापमान में 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है जबकि उत्तरी भारत के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना फिलहाल नहीं है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही उसके साथ के लगने वाले तराई वाले राज्यों को छोड़कर पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कम से कम 15 राज्य प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में चल रहे हैं। इसके कारण यहां पर मानव जीवन काफी अव्यस्थित हो गया है। यहां अब सुबह के 10 बजे ही दोपहरी जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। गर्मी के कारण सड़कों पर लोग कम निकल पा रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीये इलाकों, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार और उड़ीसा जैसे राज्यों के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

                                                                   

मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में अगले 5 दिन और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा और यहां के क्षेत्रों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। यदि गर्मी इसी तरह से बढ़ती रही तो लू लगने की लोगों को संभावनाएं अधिक रहेगी और ऐसे में लोगों को अपने शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखने के प्रयास करने है। अधिक से अधिक पानी का सेवन करते रहें और दोपहर में धूप में निकलने से बचे। यदि आवश्यक काम के लिए बाहर निकालना पड़े तो वह गमछे के साथ छाते का भी प्रयोग कर सकते हैं।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।