इग्नू बिजनेस प्लान कॉम्पिटिशन-2024

                       इग्नू बिजनेस प्लान कॉम्पिटिशन-2024

                                                                                                                                                                         प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से इग्नू के छात्रों व इग्नू के एलुमनाई के लिए बिजनेस प्लान कॉम्पिटिशन-2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस कॉम्पिटिशन का उद्देश्य ‘विकसित भारत/2047’ के दृष्टिकोण को बढ़ावा देना, इसका समर्थन करना और इसके माध्यम से छात्रों को आत्मनिर्भर भारत के प्रति प्रोत्साहित करना है।

                                                                       

इस कॉम्पिटिशन के लिए ऐसे छात्र आवेदन के पात्र हैं, जिन्होंने व्यावसायिक विचारों के आधार पर व्यवसाय या स्टार्टअप शुरू करने के लिए एक व्यवसाय योजना का प्रोटोटाइप डिजाइन किया है। कॉम्पिटिशन में चयनित प्रथम विजेता को 7,000 रुपये, द्वितीय विजेता को 5,000 रुपये और तृतीय विजेता को 3,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतिभागियों को उनके बिजनेस प्लान के लिए परामर्श सहायता, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक लिंक ignou.ac.in पर जाकर दिनांक 30 अप्रैल, 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।