सेवा फेलोशिप प्रोग्राम में करें आवेदन

                          सेवा फेलोशिप प्रोग्राम में करें आवेदन

                                                                                                                                                            प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

                                                               

सेवा इंटरनेशनल की ओर से सेवा फेलोशिप प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत के युवा आवेदन कर सकते हैं। इस फेलोशिप प्रोग्राम का उद्देश्य भारत के सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक परिदृश्य के लिए समाधान खोजने और जमीनी स्तर के संगठनों की जरूरतों को पूरा करना है। इसके अतिरिक्त युवाओं को संबंधित क्षेत्र में ज्ञान, कौशल और सेवा करने के दृष्टिकोण को विकसित करना है। किसी समुदाय के साथ स्वयंसेवी के रूप में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

फेलोशिप की अवधि 100 सप्ताह निर्धारित की गई है। फेलोशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मई, 2024 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक लिंक https://tinyurl.com/4jtv4f56 पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।