पूर्णकालिक इंटर्नशिप का अवसर

                               पूर्णकालिक इंटर्नशिप का अवसर

                                                                                                                                                   प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

क्रिसिल में इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में फ्रेशर और अनुभवी पेशेवर कोई भी आवेदन कर सकता है। यह एक पूर्णकालिक इंटर्नशिप प्रोग्राम है। इंटनीशप प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास ग्रेजुएशन व पोस्ट- ग्रेजुएशन की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

                                                            

चयनित छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान स्वतंत्र शोध, डेटा विश्लेषण व जोखिम प्रबंधन समाधान करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को सप्ताह में 5 दिन कार्य करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मई, 2024 निर्धारित की गई है।

इच्छुक उम्मीदवार पूर्णकालिक इंटर्नशिप प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए अपनी अर्हता की जांच करते हुए इसके आधिकारिक लिंक https://tinyurl.com/yc8e2ruc पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।