काला नमक चावल पर निर्यात शुल्क हटाया गया

                      काला नमक चावल पर निर्यात शुल्क हटाया गया

एक हजार टन चावल का शुल्क मुक्त निर्यात कर सकेंगे निर्यातक

सरकार के द्वारा, छह निर्दिष्ट सीमा शुल्क केंद्रों के माध्यम से 1,000 टन तक काला नमक चावल की किस्म के निर्यात पर से शुल्क को हटा दिया गया है।

                                                                      

अभी तक काला नमक चावल के निर्यात पर 20 प्रतिशत शुल्क लागू था। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, चावल की इस किस्म के 1,000 टन तक के निर्यात पर शुल्क में प्रदान की गई छूट 03/04/024 से ही प्रभावी होगी।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने मंगलवार को निर्दिष्ट सीमा शुल्क केंद्रों के माध्यम से 1,000 टन तक काला नमक चावल के निर्यात की अनुमति दी थी। काला नमक गैर-बासमती चावल की एक किस्म है, जिसके निर्यात पर पहले प्रतिबंध था।

चावल की इस किस्म के निर्यात की छह सीमा शुल्क केंद्रों के माध्यम से अनुमति प्रदान की गई है। यह केंद्र वाराणसी एयर कार्गो, जेएनसीएच (जवाहरलाल नेहरू कस्टम्स हाउस), महाराष्ट्र, सीएच (कस्टम हाउस) कांडला, गुजरात, एलसीएस (भूमि सीमा शुल्क स्टेशन) नेपालगंज रोड, एलसीएस सोनौली, एवं एलसीएस बरहनी हैं।