जामुन के फल पेड़ की पत्ती तथा बीज है उपयोगी

                   जामुन के फल पेड़ की पत्ती तथा बीज है उपयोगी

                                                                                                                                                   डॉ0 आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 रेशु चौधरी

 जामुन के फल में कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। यह विटामिन सी, कार्बाेहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइटोकेमिकल्स का एक अच्छा स्रोत है। यह हृदय संबंधी समस्याओं और कैंसर जैसी समस्याओं को भी काम करने में उपयोगी है। जामुन के बीज से बने पाउडर का सेवन करने से डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कितनी मात्रा में इस पाउडर का उपयोग किया जाना चाहिए, इस संबंध में विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।

जामुन की पत्तियां भी कई तरह की न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है। इसकी पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरस और एंटी ईफलेमेंटरी  गुण होते हैं जो रक्त शर्करा के स्तर को कम करने, कब्ज का इलाज करने और एलर्जी को खत्म करने में मदद करते हैं। जामुन के पत्तों का जूस भी सेहत के लिए लाभकारी होता है। प्रातः के समय जामुन के पत्तों का जूस निकालकर यदि आप नियमित रूप से सेवन करेंगें तो डायबिटीज को नियंत्रित करने में आपको काफी लाभ प्राप्त होगा।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।