राष्ट्रीय गोकुल मिशन (मैत्री) का 90 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

राष्ट्रीय गोकुल मिशन (मैत्री) का 90 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

भारत सरकार की राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजनान्तर्गत तथा उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद् लखनऊ द्वारा वित्तपोषित ‘‘मल्टीपर्पज आर्टीफिशिअल इन्सेमिनेशन टेक्नीशियन इन रूरल इंडिया” (मैत्री) का 90 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 1 अप्रैल 2024 को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय स्थित पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।

मैत्री प्रशिक्षण के 90 दिवसीय कार्यक्रम में कृत्रिम गर्भाधान को स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए कुल 39 प्रशिक्षणार्थियों जो कि बिजनौर एवं अमरोहा जनपदों से आये हुए हैं, कों प्रशिक्षित किया जाना है।

                                                          

कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ0 के के सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। माननीय कुलपति डॉ0 के के सिंह द्वारा कृत्रिम गर्भाधान को एक व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित किया तथा पशु उत्पादन एवं पशु आधारित अर्थव्यवस्था में पशु प्रजनन की महत्ता का उल्लेख विस्तार से किया।

पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ राजीव सिंह ने बताया कि यह विश्वविद्यालय के मैत्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का नौवां बैच है। अब तक विश्वविद्यालय में मैत्री प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल ३१४ कृत्रिम गर्भधान तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ डी के सिंह ने पशुधन विकास में कृत्रिम गर्भधान कि महत्ता को बताया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ. विजय सिंह, प्राध्यापक, मादा पशु रोग एवं प्रसूति विज्ञान विभाग ने प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा पाठ्यक्रम निदेशक, डॉ मनीष शुक्ला, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, मादा पशु रोग एवं प्रसूति विज्ञान विभाग द्वारा प्रस्तुत की गयी।

                                                                        

आभार प्रदर्शन, डॉ. विकास सचान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ राजीव सिंह, डॉ. विजय सिंह, डॉ मनीष शुक्ला, डॉ. विकास सचान, डॉ. आशुतोष त्रिपार्ठी, डॉ. अतुल कुमार वर्मा एवं डॉ. अखिल पटेल आदि की प्रमुख भूमिका रही।

Inaugural function (MAITRI training 1/04/2024)

Lamp lightening

Floral welcome

 

Bouquet

Dr. Rajeev Singh to Hon’ble Vice-Chancellor

Rose bud

Dr. Vijay Singh to Dr. Rajeev Singh

Rose bud

Dr. Akhil Patel to Dr. Vijay Singh

Rose bud

Dr. Vikas Sachan to Dr. Manish Kumar Shukla

                                                

Welcome address by Dean COVAS

Course outline by Dr. Vijay Singh

Introduction by the participants- name and place (district)

Memento distribution

 

Dr. Rajeev Singh to Hon’ble Vice-Chancellor

Dr. Vijay Singh to Dr. Rajeev Singh

Dr. Atul Kumar Verma to Dr. Vijay singh

Dr. Vikas Sachan to Dr. Manish Kumar Shukla

 

 Address by the Hon’ble Vice-chancellor

Vote of thanks – Dr. Manish Kumar Shukla

High-tea