कद्दू सेहत के लिए बहुत अधिक लाभदायक

                  कद्दू सेहत के लिए बहुत अधिक लाभदायक

                                                                                                                                                                डॉ0 आर. एस. सेंगर

 ‘‘कद्दू से उपलब्ध होने वाली फाइबर सामग्री से न केवल वजन को नियंत्रित करती है, अपितु यह पाचन तंत्र को भी सुदृढ़ता प्रदान करती है।’’

                                                                        

    कद्दू, जिसे सीताफल भी कहा जाता है, अपने आप यह पोषक तत्वों का पावर हाउस होता है, के साथ ही खनिज पदार्थों की एक प्रभावशाली श्रंखला भी प्रदान करता है। कद्दू अपनी उच्च बीटा-कैरोटीन सामगी के लिए भी प्रसिद्व है, एक कैरोटीनॉयड जिसे हमारा शरीर विठामिन ‘‘ए’’ में परिवर्तित कर देता है। दृष्टि को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन ढ एक महत्वपूर्ण घटक होता है। कद्दू में मौजूद विटामिन ‘‘सी’’ हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को सुद्ढ़ता प्रदान करता है।

श्वेत रक्त कणिकाओं एवं एंटीबॉडी के पर्याप्त मात्रा में उत्पादन के लिए विटामिन सी का उचित मात्रा में सेवन करना आवश्यक है, जिससे हमारे शरीर को संक्रमण एवं अन्य प्रकार के रोगों के विरूद्व आवश्यक सहायता प्राप्त होती है। हालांकि, कद्दू में कैलोरी कम मात्रा में उपलब्ध होती है और फाइबर अधिक मात्रा में उपलब्ध होता है और यह फाइबर ही वजन को कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प होता है।

कद्दू, पोटेशियम का भी एक अच्छा स्रोत होता है और यह खनिज मानव के रक्तचॉप को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कद्दू बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और विटामिन ई के अतिरिक्त एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, यह तत्व हमारी त्वचा को मुक्त कधों से होने वाले ऑक्सीडेटिव लॉस से बचाने में सहायता करता है।

कदद् शीत, रक्तपित्त नाशक और ग्राही यानि कि मल को बाँधने वाला, अग्नि वर्धक अर्थात भूख को बढ़ाने वाला और कफ तथा वात नाशक होता है। अतः कद्दू के बीज का सेवन करने वाला मनुष्य सदैव स्वस्थ बना रह सकता है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।