वाइज स्कोप फेलोशिप प्रोग्राम

                             वाइज स्कोप फेलोशिप प्रोग्राम

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की ओर से वुमेन इन साइंस एंड इंजीनियरिंग (वाइज) सोसिएटल चैलेंज विथ अपॉर्चुनिटी (स्कोप) फेलोशिप प्रोग्राम के लिए भारतीय महिला वैज्ञानिक आवेदन कर सकती हैं। इस फेलोशिप प्रोग्राम का उद्देश्य सामाजिक

समस्याओं, आजीविका सृजन, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी मुद्दों, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन आदि के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी समाधान प्रदान करना है। वाइज स्कोप फेलोशिप प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 27 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है। इस फेलोशिप प्रोग्राम के लिए पीएचडी, एप्लाइड साइंसेज में एमडी/एमएस/ एमडीएस या उसके समकक्ष डिग्री रखने वाली महिला वैज्ञानिक पात्र हैं। नियमित रोजगार वाले उम्मीदवार इस वाइज स्कोप फेलोशिप प्रोग्राम में आवेदन के पात्र नहीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक लिंक https://tinyurl.com/4pecsdkc पर जाकर 31 अगस्त, 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।