कला प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका

                        कला प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका

अनसंग हीरोज या गुमनाम नायक ऐसे व्यक्ति होते हैं, जिन्होंने अपने असाधारण कार्यों से इतिहास की दिशा बदली है, ऐसे नायकों के लिए लोवेल सिलकेन फैमिली फाउंडेशन द्वारा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मिडिल व हाईस्कूल के छात्र आवेदन करने के पात्र हैं।

                                                                    

चयनित विजेता को दिए जाने वाले पुरस्कार को तीन भागों में विभाजित किया गया है। विजेता उम्मीदवार को शीर्ष पुरस्कार के तौर पर 6,000 डॉलर व स्पॉटलाइट पुरस्कार के रुप में 1,000 डॉलर, शो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 3,000, डॉलर, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 2,000 डॉलर की राशि प्रदान की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक लिंक-

 https://tinyurl.com/3zvryyws पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 मई, 2024 निर्धारित की गई है।