बहुत ही यूजफुल हैं ये यूएक्स और यूआई कोर्स

                       बहुत ही यूजफुल हैं ये यूएक्स और यूआई कोर्स

                                                                                                                                                                              डॉ0 आर. एस. सेंगर

‘‘डिजिटल दुनिया में यूएक्स और यूआई डिजाइनिंग की मांग बढ़ती जा रही है। टेक्नोलॉजी के जानकार और पेशेवरों के लिए इसमें अपस्किलिंग अच्छे अवसर प्रदान करेगी। ऐसे में मारे विशोषज्ञ इापको दे रहें हैं इसके कुछ अच्छे ऑनलाइन कोर्सेज के सम्बन्ध में-

सॉफ्टवेयर, कंप्यूटिंग और आईटी के पेशेवरों के लिए यूजर इंटरफेस (यूआई) डिजाइन और यूजर एक्सपीरिएंस (यूएक्स) डिजाइनिंग सम्बन्धित स्किल अच्छे मौके बना रहा है।’ इसके जानकार डिजिटल सर्विसेज, मोबाइल एप्लीकेशंस और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के लिए काम करते हैं।

                                                                     

क्या है यूआई और यूएक्स. डिजाइनिंग : यूजर इंटरफेस डिजाइनिंग किसी एप्लीकेशन या वेबसाइट से यूजर के संवाद को संभव और बेहतर बनाती है। वहीं यूजर एक्सपीरिएंस का मतलब है किसी डिजिटल उत्पाद को इस्तेमाल करने में यूजर का अनुभव कितना बेहतर रहा। यूएक्स एवं यूआई डिजाइन में ग्राफिक्स, इलस्ट्रेशन, इसकी कमियां, डिजिटल पेज के नेविगेशन बटन आदि की डिजाइनिंग करनी होती है। यहाँ हम दे रहे हैं इसके कुछ ऑनलाइन कोर्सेज :

इंट्रोडक्शन टु यूजर एक्सपीरिएंस प्रिंसिपल : मिशिगन यूनिवर्सिटी का यह ऑनलाइन कोर्स 6 सप्ताह का यह कोर्स 4000 रुपये के लगभग का है।

www.coursera.org/learn / introtoux-principles- and-processes पर जाकर इसकी पूर्ण जानकारी प्राप्त करें ।

गूगल यूएक्स डिजाइन सर्टिफिकेट : गूगल का यह कोर्स कोर्सेरा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।  इस कोर्स को सात दिन में पूरा करने पर कोई फीस नहीं ली जाएगी। इसकी अधिकारिक वेबसाइटः www.coursera.org/professional-certificates/ google-ux-design पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।

इंटरोडक्शन टू यूजर एक्सपीरियंस डिजाइनः जॉर्जिया टेक स्कूल ऑफ इंटरैक्टिव कंप्यूटर प्रोफेशनल्स का यह कोर्स वीडियो, प्रैक्टिकल असाइनमेंट, गेम्स आदि के माध्यम से यूएक्स डिजाइन सिखाता है। इस कोर्स के लिए लिंक है- www.coursera.org/learn /user-experience-designA

                                                                            

यूआई यूएक्स डिजाइन स्पेशलाइजेशन : कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स का यह कोर्स 5 घंटे प्रति दिन देने पर 4 महीने में पूरा हो जाता है। रुपये 4000 से 6000 रुपये फीस देनी पड़ सकती है। इस कोर्स के लिए लिंक  www.coursera.org/speci alizations-ui-ux-design पर विस्तार से जानकारी ले सकते हैं। कुछ निशुल्क यूआई यूएक्स डिजाइन कोर्सः

ग्रेट लर्निंग का यूएक्स / यूआई कोर्स फॉर बिगनर्स

उडेमी का यूजर एक्सपीरिएंस फंडामेंटल्स

लिंक्डइन लर्निंग पर एक्सप्लोरिंग ए

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।