
आईएफएडी इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 Publish Date : 25/04/2026
आईएफएडी इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026
इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट (आईएफएडी) द्वारा इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है, जो विकासशील देशों के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी और भूख को कम करने पर केंद्रित है। आईएफएडी इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से प्रतिभागियों को संगठन के मिशन से जुड़े विभिन्न कार्य क्षेत्रों में सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
यह इंटर्नशिप स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों के लिए खुली है। साथ ही, हाल ही में स्नातक कर चुके छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप की अवधि छह महीने निर्धारित है तथा उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।
उम्मीदवार आईएफएडी के आधिकारिक लिंक: ifad.org/en/work-with-us/internship-programmes पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
