
गन्ने में टॉप बोरर की समस्या एवं बचाव Publish Date : 07/05/2026
गन्ने में टॉप बोरर की समस्या एवं बचाव
प्रो0 आर. एस. सेंगर अन्य
किसान भाइयों गन्ने में टॉप बोरर की दूसरी पीढ़ी से बचाव के लिए स्प्रे करने का सही समय 9-20 मई है अतः आपसे अपील है कि इसी दौरान अपनी गन्ने की फसल पर स्प्रे करना सुनिश्चित करें। आपको इन इन 10 दिनों के अंदर स्प्रे करना चाहिए। इस समय स्प्रे करें से आप तितली द्वारा दिए गए अंडे और टॉप में घुसी लार्वा सुंडी को मार पाएंगे। इस समय किसी भी दवाई के साथ जैसे कोराजन (Chlorantraniliprole) 1 ml/लीटर का अवश्य प्रयोग करें, क्योंकि यह लार्वा को मारती हैं और उसके साथ आप अन्य कोई भी दवाई लगाए। दो कॉम्बिनेशन वाली systemic और contact बेहतर रिजल्ट प्राप्त करने के लिए है।
- स्प्रे हमेशा शाम को (सूर्यास्त के बाद) ही करें।

अपेक्षित सवधानीः स्प्रे के समय मिट्टी में नमी होना आवश्यक है।
दूसरा उपाय खेत में आई अन्य बीमारी जैसे फंगस की चींटी रोग थ्रिप्स व टॉप बोरर तितली को खेत से हटाने व मारने के लिए है सुबह जल्दी स्प्रे करें। इसके लिए आप अकेली कोई भी दवाई का 15 दिन के अंतराल पर दो बार स्प्रे कर सकते हैं। एक स्प्रे 2 तारीख को एक 17 को करेंगे तो आप आप सभी बीमारियों के साथ टॉप बोरर से बच जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ कृषि विश्ववि़द्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र अथवा किसी कृषि विशेषज्ञ से सलाह भी प्राप्त कर सकते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
