
गन्ने में फेरोमोन ट्रैप का उपयोग करने के लाभ Publish Date : 25/04/2026
गन्ने में फेरोमोन ट्रैप का उपयोग करने के लाभ
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 रेशु चौधरी
लक्षित कीट नियंत्रण (Target-specific control):

- हर फेरोमोन ट्रैप एक खास कीट (जैसे टॉप बोरर, इंटरनोड बोरर) के लिए होता है।
- इससे बेकार के कीट नहीं फँसते और सही कीट पर ही असर पड़ता है।
- कीटों के जीवन चक्र को तोड़ना।
- नर कीट ट्रैप में फँस जाते हैं।
- मादा के साथ प्रजनन नहीं हो पाता → नई पीढ़ी कम बनती है।
- IPM (Integrated Pest Management) में उपयोगी।
- फेरोमोन ट्रैप, IPM (समेकित कीट प्रबंधन) का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
- इसे जैविक और रासायनिक दोनों तरीकों के साथ जोड़कर बेहतर परिणाम मिलता है।
- कम लागत में अच्छा फायदा।
- एक बार लगाने के बाद रखरखाव आसान।
- बार-बार महंगे कीटनाशक छिड़काव की जरूरत कम।।
- मजदूरी की बचत।
- बार-बार खेत में स्प्रे करने की जरूरत नहीं।
- समय और श्रम दोनों की बचत।
- कीटों के प्रकोप का सही आंकलन।
- ट्रैप में रोज कितने कीट फँसे → इससे यह तय होता है कि स्प्रे करना है या नहीं।
- इसे “Economic Threshold Level (ETL)” तय करने में मदद मिलती है ।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
