फुटवियर की दुनिया में हो सकता है एक मजबूत और टिकाऊ कॅरियर      Publish Date : 17/09/2026

फुटवियर की दुनिया में हो सकता है एक मजबूत और टिकाऊ कॅरियर

                                                                                                                     प्रो0 आर. एस. सेंगर

फुटवियर डिजाइन ऐंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) देश में डिजाइन और मैनेजमेंट पर केंद्रित एक प्रतिष्ठित संस्थान है। इस साल शुरू होने वाले बैचलर, मास्टर और इंटिग्रेटेड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संस्थान ने आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। 19 मई तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने 1986 में इस संस्थान की शुरुआत फुटविवर क्षेत्र के लिए डिप्जाइनिंग और प्रोडक्शन मैनेजमेंट के पेशेवर तैयार करने के लिए की थी। बाद में संस्थान ने बिजनेस रिटेल मैनेजमेंट में पांच चींग इंटिग्रेटेड फोर्स, फैशन डिजाइन में बैचलर व मास्टर कोर्स की भी शुरुआत की। फिलहाल एफडीडीआई में आत विषयों में चार तरह के डिग्री कोर्स (एमबीए, मास्टर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ हिजाइन, बीबीए एमबीए) चलाए जा रहे हैं। इनमें मास्टर कोर्स की 480 सीटों के साथ कुल 1,770 सीटें है। संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारियों को यहां प्रस्तुत किया जा रहा है।

बैचलर डिग्री प्रोग्राम

  • बी. डिन. (फुटवियर डिजाइन ऐंड प्रोडक्सान मैनेजमेंट)
  • सीटः 420
  • अवधिः चार साल
  • बी.डिण. (फैशन डिजाइन)
  • सीटः 330
  • अवधिः चार साल
  • बी.डिज, (फैशन मर्चेंडाइजिंग ऐंड रिटेलमैनेजमेंट)
  • सीटः 300
  • अवधिः चार साल
  • बी.डिज. (लेदर गुड्स ऐंड असेसरीजडिजाइन)
  • सीटः 120
  • अवधिः चार साल
  • न्यूनतम योग्यता (सभी बैचलर डिगी पाठ्यक्रम)
  • किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से बारहों या समकक्ष परीक्षा में पास।
  • इस साल बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

सूचनाः बी.डिज (लेदर गुड्स ऐंड असेसरीज डिजाइन) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए बारहवीं में विषय (मुख्य या सहायक) के रूप में (आटर्स) का होना जरूरी है।

आयु सीमाः अधिकतम 25 वर्ष।

इंटिग्रेटेड प्रोग्राम

  • बिजनेस मैनेजमेंट (बीबीए एमबीए)
  • सीटः 120
  • अवधिः पांच साल

योग्यता

  • मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10+2 प्रारूप में बारहवीं या समकक्ष परीक्षा पास।
  • इस वर्ष 12 वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र भी कोर्स के लिए आवेदन कर सकते है।

मास्टर डिग्री प्रोग्राम: एमबीए (फैशन मचेंडाइजिंग ऐंड रिटेल मैनेजमेंट)

  • सीटः 240
  • अषधिः दो साल
  • एमबीए (फुटवियर डिजाइन ऐंड प्रोडक्शन मैनेजमेंट)
  • सीटः 210
  • अवधिः दो साल
  • एम.डिज. (क्रिएटिव डिजाइन ऐंड कैड/ कैम)
  • सीटः 30
  • अवधिः दो साल

योग्यता

  • मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट से किसी विषय में बैचलर डिग्री।
  • ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र भी संबंधित पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया (सभी पाठ्यक्रम)

  • ऑल इंडिया सेलेक्शन टेस्ट (एआईएसटी) के माध्यम से आवेदकों का कोर्स के लिए चगन होगा। मास्टर डिग्री और बैचलर डिग्री कोर्स के लिए अलग-अलग परीक्षा होगी।
  • कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। इन्हें हल करने के लिए ढाई घंटे का वक्त मिलेगा।
  • परीक्षा में गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

सूचना

केट/ जैट/ मैट/एआईएमए/ जेमेट/एनमैट/ एमकैट/स्नैप/जीमैट या अन्य समकक्ष प्रवेश परीक्षाओं में से किसी एक में वैध स्कोर (याप्सेंटाइल) प्राप्त कर चुके छात्रों को संस्थाम के मास्टर डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एआईएसटी में शामिल नहीं होगा।

बैचलर डिग्री या इंटिग्रेटेड डिग्री पाठ्यक्रमों में यखिले के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले जो छात्र एआईट्रिपलई/ बिटसेट/ जेईई (मेन) यूपीएसईई / बीसीई सोई/ एमपीसेंट/चीआईटी/ एसआरएन या अन्य समकक्ष प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने गा रहे हैं, वह चाहें तो इन्हीं प्रवेश परीक्षाओं के स्कोर को दाखिले का आधार बना सकते हैं। मानी वह एआईएसटी में शामिल होने या न होने का निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

एआईएसटी का प्रारूप (मास्टर डिग्री)

  • प्रश्न पत्र चार खंडों में बंटा होगा। क्वांटिटेटिवएप्टीट्यूड ऐंड रीजनिंग और इंग्लिश खंड से 45-45 सवाल पूछे जाएंगे। इसी तरह जनरल अवेयरनेस और बिजनेस एप्टीट्यूड खंड से तीस-तीस प्रश्न पूछे जाएंगे।

बैचलर डिग्री के लिए एआईएसटी का प्रारूप

इसके प्रश्न-पत्र में मैथमेटिक्स, जनरल साइंस, इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस नाम से 4 खंड होते हैं। इंग्लिश और मैथमेटिक्स खंड में बराबर संख्या में कुल 90 सवाल पूछे जाते हैं, जबकि जनरल साईस और जनरल अवेयरनेस खंड से 30-30 सवाल।

एफडीडीआई कैंपस

नोएडा, रायबरेली (फुर्सतस्व), कोलकाता, गुना, चेन्नई, छिंदवाड़ा, रोहतक और जोधपुर में संस्थान के आठ कैंपस हैं। इनमें से गुना (मध्य प्रदेश) कैंपस नया है। फिलहाल वहां सिर्फ बी. डिज. (फुटवियर डिजाइन ऐंड प्रोडक्शन मैनेजमेंट) पाठ्यक्रम हो अध्ययन के लिए उपलब्ध है। इसके लिए यहां इस चार 30 सीटों पर दाखिले होंगे।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।