जेनेरिक एआई से इंटरव्यू की तैयारी      Publish Date : 08/01/2026

                  जेनेरिक एआई से इंटरव्यू की तैयारी

                                                                                                                                                     प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

“जेनेरिक एआई उन गुणों को विकसित कर सकता है, जो नौकरी पाने के लिहाज से जरूरी हैं”

आजकल नियोक्ता साक्षात्कार के प्रश्नों के लिए जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिक्रूटमेंट टूल्स का उपयोग कर रहे हैं। जेनेरिक एआई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सशक्त बना रहा है। हालांकि पेशेवर जीवन में एआई का उपयोग कब, कहां और कैसे करना है, यह तय करना थोड़ा कठिन है। लेकिन जॉब-इंटरव्यू की तैयारी के लिए एआई का उपयोग एक उचित और सहायक तरीका हो सकता है। इसलिए इंटरव्यू से पहले जेनेरिक एआई के उपयोग से आप खुद को किसी भीइंटरव्यू में सफल बना सकते हैं।

कंपनी की जानकारी एकत्र करें

जब तक आप किसी कंपनी में काम करना शुरू नहीं करते, तब तक आप उस कंपनी की संस्कृति का आकलन नहीं कर सकते हैं। इसलिए साक्षात्कार से पहले उस कंपनी के बारे में शोध अवश्य करें। किसी कंपनी में साक्षात्कार देने से पहले उसके प्रॉफिट और लॉस केस्टेटमेंट या किसी अन्य जानकारी के बारे में पता करने के लिए आप चैटजीपीटी या किसी अन्य जेनेरिक एआई टूल का उपयोग कर सकते हैं।

कीवर्ड और कौशल को उजागर करें

जेनेरिक एआई जॉब बोर्ड और जॉब लिस्टिंग से किसी कंपनी की बहुमूल्य जानकारी एकत्र कर सकता है। यह नौकरियों से जुड़े कुछ मुख्य कौशल, विशेषताओं और मूल्यों के बारे में भी बता सकता है। साक्षात्कार की तैयारी के लिए आप कंपनी के नौकरी विवरण में हाइलाइट कीवर्ड या कौशल को चुनें और जेनेरिक एआई से यह जानकारी लेने का प्रयास करें कि कंपनियां आमतौर पर उनका आकलन करते समय क्या देख सकती हैं। इसके आधार पर आप साक्षात्कार के लिए कुछ विशेषताओं पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना सकते हैं।

प्रश्नों के उत्तर देना सीखें

                                                

जेनेरिक एआई की मदद से आपको साक्षात्कार के लिए कई प्रश्नों के उत्तर मिल सकते हैं। जेनेरिक एआई से आप पूछ सकते हैं कि किस प्रकार के प्रश्न साक्षात्कार में सबसे अधिक पूछे जाते हैं और उन प्रश्नों का सही व सटीक उत्तर कैसे दिया जाए? आप यह भी पूछ सकते हैं कि आपको किन गलतियों से बचने की कोशिश करनी चाहिए?

मॉक इंटरव्यू सत्र आयोजित करें

यदि आपके मन में साक्षात्कार से संबंधित प्रश्नों के अनेक उत्तर हैं और आप देखना चाहते हैं कि नियोक्ता को उनमें से कौन-सा उत्तर पसंद आएगा, तो जेनेरिक एआई से उस भूमिका के लिए सहायता ले सकते हैं और खुद के बेहतर विकास के लिए प्रतिक्रिया भी मांग सकते हैं। कुछ जेनेरिक एआई उपकरण माँक साक्षात्कार सिमुलेशन आयोजित करने के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिनमें जेनेरिक एआई एक साक्षात्कारकर्ता और साक्षात्कारदाता की भूमिका निभाता है। चैटजीपीटी प्लेटफॉर्म साक्षात्कार के प्रश्नों के उत्तरों का मूल्यांकन कर आपको आसानी से फीडबैक दे सकता है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।