
बनें मॉडर्न कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स Publish Date : 30/12/2025
बनें मॉडर्न कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
आजकल युवाओं के पास करियर के अनेक विकल्प मौजूद हैं। इस कारण आज का युवा वही कोर्स चुन रहे हैं, जो उन्हें एक चुनौतीपूर्ण करियर प्रदानं करता हो। ऐसा ही एक कोर्स है सीएस का। इस कोर्स को करने के बाद आप अपने आपको को एक बेहद चैलेंजिंग करियर के लिए तैयार पाते हैं।
वह बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर, शेयर होल्डर्स, सरकार और दूसरी एजेंसीज के बीच कड़ी का काम करता है और लॉ, मैनेजमेंट, फाइनेंस और कॉरर्पोरेट गवर्नेस से संबंधित ज्ञान और कुशलता का उपयोग कर कंपनी को आगे ले जाने में अपना उल्लेखनीय योगदान देता है। इसमें एंट्री, आप बारहवीं या ग्रेजुएट के बाद कर सकते हैं। साथ ही इसकी फीस भी काफी कम है।

देश के दूर-दराज इलाकों के छात्र ई-लर्निंग के माध्यम से भी कंपनी सेक्रेटरी फाउंडेशन प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते हैं। ई-लर्निंग के अंतर्गत छात्र चौबीस घंटे में अपनी सुविधा के अनुसार जब चाहें तब ऑन, लाइन गाइडेंस की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी सेक्रेटरी का कोर्स करने के बाद आपके पास जॉब करने या स्वतंत्र प्रैक्टिस करने का विकल्प मौजूद होता है।
आईसीएसआई के प्रत्येक केंद्र में प्लेसमेंट सेल होता है, जो सीएस पास करने वाले सभी सदस्यों को प्लेसमेंट में सहायता करता है। इसके अलावा अनेक बैंक, पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज और प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां कैंपस इंटरव्यू के द्वारा योग्य उम्मीदवारों का चयन करती हैं। योग्य उम्मीदवारों को तीन से सात लाख तक का शुरुआती वेतन मिल सकता है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
