
क्वांटम तकनीक में बढ़ती संभावनाएं Publish Date : 22/11/2025
क्वांटम तकनीक में बढ़ती संभावनाएं
प्रोफसेर आर. एस. सेंगर
“कई विश्वविद्यालयों में क्वांटम साइंस के कोर्स उपलब्ध हैं, जो इस क्षेत्र में छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।“
क्वांटम तकनीक वह शाखा है जो विशेष रूपसे क्वांटम मैकेनिक का उपयोग करके नईतकनीकों को विकसित करती है। यह क्वांटम बिट्स का (क्यूबिट्स) उपयोग करके तेज, अद्भुत गणना और सुरक्षित संचार साधने की कोशिश करती है, जिससे कंप्यूटिंग और संचार क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए स्तर की संभावनाएं उत्पन्न हो रही हैं। आधुनिक समय में क्वांटम तकनीक उभरता हुआ क्षेत्र है। यह क्षेत्र युवाओं को नौकरी के नए अवसर प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जिस वजह से युवाओं का भी इस क्षेत्र की ओर रुझान बढ़ रहा है।"
यहां से करें कोर्स

यदि आप क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, तो आप भारतीय प्रबंधन संस्थान, भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान और दिल्लीविश्वविद्यालय समेत अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में शैक्षणिक योग्यता को पूरा कर सकते हैं। कई विश्वविद्यालयों और संस्थानों में क्वांटम साइंस और टेक्नोलॉजी के लिए विशेष पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं, जो छात्रों को क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में मार्गदर्शन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त बीएससी एवं एमएससी के छात्रों के लिए भी इस क्षेत्र में विकल्प मौजूद हैं।
स्पेस एवं डिफेंस में संभावनाएं
स्पेस एवं डिफेंस के क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से क्वांटम तकनीक बेहद कारगर है। क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करने के पश्चात आप नासा, डीआरडीओ और इसरो जैसे संस्थानों से अपने कॅरियर की शुरुआत कर सकते हैं। इन संगठनों में तकनीकी और अनुसंधान से संबंधित जानकारी के साथ-साथ आपको क्वांटम तकनीक का भी ज्ञान होना जरूरी है। क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में जानकारी के साथ आपको स्पेस क्षेत्र में कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है।
विभिन्न क्षेत्रों में अवसर
आपने क्वांटम तकनीक से संबंधित सभी पात्रताओं को पूरा कर लिया है, तो आप निजी क्षेत्र में भी अवसरों की तलाश कर सकते हैं। आप इस क्षेत्र में निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स में नौकरी, अनुसंधान और उत्पादों कोविकसित करने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। सुपर कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और नैनो-तकनीकी जैसे क्षेत्रों में क्वांटम तकनीक का उपयोग तेजी से हो रहा है, जिससे निजी कंपनियां संचार को सुरक्षित रखने के लिए नए उत्पादों और सेवाओं का निर्माण कर रही हैं। इसके अतिरिक्त युवाओं को कुशल बनाने के लिए सरकार इसक्षेत्र में स्टार्टअप्स को बढ़ावा दे रही है।
क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में शैक्षणिक योग्यता
■ क्वांटम साइंस और टेक्नोलॉजी में एमएससी
■क्वांटम कंप्यूटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा
■ क्वांटम इंजीनियरिंग में बीटेक एमटेक
■ क्वांटम सूचना और कंप्यूटिंग में शॉर्ट-टर्म कोर्स
■ क्वांटम तकनीक में डॉक्टरेट

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
