अच्छे करियर के लिए डाटा स्टोरी टेलिंग के क्षेत्र में लगातार बढ़ती मांग      Publish Date : 31/10/2025

अच्छे करियर के लिए डाटा स्टोरी टेलिंग के क्षेत्र में लगातार बढ़ती मांग

                                                                                                                                                                                      प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में जिस तरह से प्रगति हो रही है उसी के अनुसार आज के समय में डाटा से मिली सूचनाओं को इस तरह से देखने की आवश्यकता होती है कि बिना किसी तकनीकी ज्ञान के भी लोगों की उसे अच्छी तरह से उसे समझ सकें। यहीं पर डाटा स्टोरी टेलिंग की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। यह तकनीक जटिल एवं विश्लेषण के आधार पर प्राप्त डाटा को कहानी के माध्यम से दूसरों को प्रभावित करने तथा सूचनाओं प्रदान करने में मदद करती है।

इस प्रकार से दी गई जानकारी आकर्षक प्रभावशाली एवं समझने के लिए काफी आसान होती है। कॉर्पारेट में यह एक महत्वपूर्ण कौशल है, क्योंकि आजकल ऐसे पेशवरों की अधिक मांग पैदा हो रही है जो इस क्षेत्र में अच्छा हुनर हासिल किए हुए हैं। इसके साथ ही जिन पेशेवरों में बेहतरीन तकनीक संचार कौशल के साथ अपनी बात रखने का हुनर हो। हालांकि, इसके लिए विजुलाइजेशन और टूल्स की जानकारी होना भी बहुत आवश्यक है।

कैसे करें शुरुआतः

                                                                  

इस क्षेत्र में सबसे पहले अपने डेटा विश्लेषण कौशल को मजबूती प्रदान करें। इसकी शुरुआत ऐसे करें कि आप कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और डाटा विजुलाइजेशन में आप सहज हो जाएं। इसके अन्तर्गत आंकड़ों को समझना ही पर्याप्त नही होता, बल्कि उन्हें सृजनात्मक और आकर्षक रूप से प्रस्तुत करना सीखना भी उतना ही जरूरी होता है। यही कौशल आपको जटिल जानकारी को आसानी से समझने योग्य और प्रभावशाली कहानी में बदलने में सहायता प्रदान करता है।

उपयोगी उपकरण

डाटा स्टोरी टेलिंग में दक्षता पाने के लिए कुछ जरूरी टूल्स और प्रोग्रामिंग भाषाओं को सीखना आवश्यक होता है। इसके लिए आप एसक्यूएल, पाइथन, जावा और ओआरजी भाषा से आप डाटा को आसानी से संसाधित कर सकते हैं। ब्लू जैसे टूल का इस्तेमाल करें जो इंटर एक्टिव चार्ट हिस्टोग्राम व फ्लोचार्ट बनाने में मददगार साबित होते है। माइक्रोसॉफ्ट पावर प्वाइंट और एक्सेल भी प्रभावी विकल्प रहते हैं। पाइथन की मत प्लेटराऊ लीमत प्लांटी लाइव और आर की जीजी प्लांट 2 लाइब्रेरी आपको आंकड़ों को आकर्षक और समझने में आसान ग्राफिक रूप में बदलने की क्षमता देती है।

अपने कौशल को अपडेट करते रहे

आपके लिए डाटा स्टोरी टेलिंग में सर्टिफिकेट कोर्स बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आप भारतीय प्रबंधन संस्थान आईआईएम बेंगलुरु से डाटा विजुलाइजेशन और स्टोरी टेलिंग एनपीटीईएल से विजुअल स्टोरी टेलिंग या आईएसबी से बिजनेस स्टोरी टेलिंग और एग्जीक्यूटिव प्रेजेंस में सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया का फ्री कोर्स 21 भाषाओं में उपलब्ध है।

इसमें आप डाटा विजुलाइजेशन की आधुनिक तरीके सांख्यिकीय संबंध और वितरण का विश्लेषण और डाटा के माध्यम से प्रभावशाली कहानी पेश करना सीख सकेंगे, वर्तमान में यह कोर्स विभिन्न प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।