
इन शब्दों से बनाएं रिज्यूमे असरदार Publish Date : 26/10/2025
इन शब्दों से बनाएं रिज्यूमे असरदार
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
“अगर आप अपने रिज्यूमे को दमदार बनाना चाहते हैं, तो उसमें एक्शन जताते क्रिया शब्दों का उपयोग करना सीखिए। यहां जानिए रिज्यूमे की कुछ टिप्स”

एक अध्ययन के अनुसार अगर आपके रिज्यूमे में एक्शन वर्च हैं, तो इंटरव्यू तक पहुंचने की आपकी संभावना 140 फीसदी बढ़ जाती है। तो सवाल यह उठता है कि एक्शन वर्ष क्या होते हैं। एक्शन वर्ष के माध्यम से आप अपनी कार्यक्षमता को दमदार तरीके से अभिव्यक्त करते हैं। एक्शन वर्च से पता चलता है कि आपने कुछ काम पूरा किया और इस प्रक्रिया में कुछ उपलब्धि हुई। एक्कान वर्ष बताते हैं कि आप किसी काम के लिए 'रेस्पॉन्सिबल' ही नहीं थे, बल्कि आपने उसको 'एकम्मलिश' किया, 'कोऑर्डिनेट' किया या 'नोटिफाई' किया। जैसे आई एम रेस्पॉन्सिबल फॉर मर्चेंडाइजिंग, के बजाय आई एफम्पलिश्ड मर्चेंडाइजिंग प्रोजेक्ट्स फॉर द फॉरिन क्लाएंट्स... ज्यादा असरदार लगेगा।
कैसे करें उपयोग
आमतौर पर उपयोग होने वाले एक्शन बर्ड्स से बचें: आपके रिज्यूमे में एक्शन वर्ष तो होंगे ही। लेकिन क्या ये वे वर्ष हैं, जो आमतौर पर हर कोई कई दशकों से उपयोग कर रहा है? जैसे वर्ल्ड विद, रेस्मॉन्सियल फॉर, मैनेज्ड, लेड, असिस्टेड.. आदि। इन शब्दों के उपयोग से बचना चाहिए।
काम का ब्योरा बताने में मददगार: किसी भी रिज्यूमे में अपने काम को तफसील से समझाना जरूरी होता है। इसके लिए आंकड़ों के साथ एक्शन वर्ष कमाल करते हैं। उदाहरण के लिए: क्रिएटेड ए टीम ऑफ ऐप डेवलपर्स, कंटेंट राइटर्स ऐंड डिजिटल मार्केटिंग परसन्स टु एस्टैब्लिश व डिजिटल विंग ऑफ द फर्म। इसमें क्रिएटेड शब्द से ही समझ आ जाता है कि टीम के लोगों को चुनने में भी आपकी भूमिका थी।
अंग्रेजी में सीधे वाक्य बनाएं:आमतौर पर रिज्यूमे में पैसिव वॉइस में याक्य देखने को मिलते हैं। ऐसे वाक्यों में वर्ष के बाव क्रम में कर्ता बानी सब्जेक्ट आता है। जैसे कि रमेश ने टीम कोऑर्डिनेशन किया। इसमें सब्जेक्ट (कर्ता) रमेश को लेकर पैसिव वॉइस का वाक्य बनेगा 'टीम कोऑर्डिनेशन वान उन वाए रमेश'। इस तरह का वाक्य बनाना बहुत उलझाता है। कार्य अनुभव बताना हो, तो इसके बजाय 'रमेश डन द टीम कोऑर्डिनेशन' की तर्ज पर सीधी बात लिखें।
इंडस्ट्री के वर्ब उपयोग करें: अच्छा हो कि अपने रिज्यूमे में जिस इंडस्ट्री के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके एक्शन वब्सं का उपयोग भी करें। जैसे अगर आप पैरामेडिकल इंडस्ट्री के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो रिज्यूमे में मॉनिटर्ड, ऐंडमिनिस्टाई, ट्रीटेड, रिसर्ल्ड जैसे शब्द का उपयोग करना आपकी विविध भूमिकाओं के बारे में स्पष्टता से बताएगा।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
