
डेटा साइंस में हैं बेहतरीन करियर का विकल्प Publish Date : 12/08/2025
डेटा साइंस में हैं बेहतरीन करियर का विकल्प
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
*10-12 लाख रूपए तक का मिलता है सैलरी पैकेज
आजकल डेटा साइंस से सम्बन्धित रोजगार के अवसर काफी संख्या में बढ़ रहे हैं। ऐसे में आप भी डेटा साइंस में अपना करियर बना सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में डेटा साइंस का क्षेत्र बहुत तेजी के साथ विकसित हो रहा है और आने वाले समय में इस क्षेत्र में नौकरियों की अपार सम्भावनाएं हैं।
यह स्टैटिसटिक्स, मशीन लर्निंग और एल्गोरिदम के सिद्वान्तों को मिलाकर बनाया गया है। हम सभी जानते हैं कि वर्तमसन समय में देश डेटा का महत्व दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ते जा रहे हैं- जैसे- डेटा साइंटिस्ट, डेटा एनालिटिक्स, डेटा ऑर्किटेक्ट, डेटा एक्पर्टस एवं अन्य। आने वाले समय में जिन लोगों पास डेटा साइंस से जुड़े विभिन्न कोर्सेज में डिग्री अथवा डिप्लोमा होगा, उनके पास नौकरिया के अवसर भी भरपूर संख्या में होंगे।
डेटा साइंस कोर्स-

बी.टेक (डेटा साइंस)- बारहवीं के बाद छात्र चार वर्ष के डेटा साइंस ग्रेजुएट कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स के अंतर्गत छात्रों को डेटा से सम्बन्धित टूल्स और तरीकों को सिखाया जाता है, जिनकी सहायता से स्टूडेन्ट्स डेटा का उपयोग करना सीख सकेंगे।
बी.सी.ए.- बारहवीं के बाद छात्र बी.सी.ए. इन डेटा साइंस का कोर्स भी कर सकते हैं। यह तीन वर्ष का एक ग्रजुएट कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स में छात्रों को कम्यूटर और मैथेमैटिक्स साइंस का सिलेबस पढ़ाया जाता है।
बी.एस.सी. इन डेटा साइंस- बारहवीं के बाद छात्र तीन वर्षीय यह डिग्री कोर्स भी कर सकते हैं। इन कोर्स में छात्रों को कम्प्यूटर और बिजनेस के साथ-साथ ऑर्टिफेशियल इंटेलीजेंस के बारे में भी पढ़ाते हैं।
डेटा साइंस में डिप्लोमा कोर्स- बारहवीं के बाद छात्र डेटा साइंस साइंस में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं। इस कोर्स में स्टूडेन्ट्स को डेटा साइंस और डेटा एनालिटिक्स की ट्रेनिंग भी दी जाती है।
हायर एजुकेशन में डेटा साइंस का रोल-
बहुत से प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों और ई-लर्निंग प्लेटफार्म ने एआई की महत्वता को देखते हुए डेटा साइंस और बिजनेस एनालिटिक्स में एडमिनिस्ट्रेटिव कोर्स भी आरम्भ किए हैं। आईआईटी, आईआईएम और एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के द्वारा भी डेटा साइंस कोर्स की शुरूआत कर दी गई है। यहां तक कि सोशल साइंस और मैनेमेंट स्कूलों ने भी अपने पोर्टफालियो में डेटा साइंस को शामिल करना शुरू कर दिया है।
शानदार हैं सैलरी पैकेजेज-

डेटा साइंस के क्षेत्र में सैलरी पैकेज बहुत अच्छे मिलते हैं, इस क्षेत्र में जितना अधिक आपका अनुभव होगा उतनी ही अधिक आपको सैलरी मिलेगी। वैसे करियर के आरम्भिक दौर में लोगों को 4 लाख से 12 लाख रूपए तक पैकेज आसानी से मिल जाता है, लेकिन जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ता जाता है तो आपकी सैलरी भी दोगुनी, चार गुनी होती जाती है।
करियर के मिड लेवल पर 10 लाख रूपये से 20 लाख रूपये और करियर के शीर्ष पर पहुँचने के बाद आपको 20 लाख रूपये से लेकर 40 लाख रूपये तक सैलारी मिल जाती है। हालांकि भविष्य में इस क्षेत्र की डिमांड को देखते हुए यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
