एमसीए के बारे में पूरी जानकारी      Publish Date : 03/05/2025

                     एमसीए के बारे में पूरी जानकारी

                                                                                                                         प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

आईटी क्षेत्र के बढ़ते विकास के मद्देनजर एमसीए इस क्षेत्र में प्रवेश के लिए एक बेहतरीन माध्यम बना हुआ है। सैकड़ों संस्थान एमसीए कोर्स करवा रहे हैं। आईआईटी तथा कई अग्रणी विवि और कॉलेजों में मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशंस (एमसीए) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया एमसीए कॉमन एंट्रेस टेस्ट (एआईएमसीईटी) आयोजित की जाती है। इसमें शामिल होने वाले इंस्टीट्यूट्स की सूची एआईएमसीईटी की वेबवाइट www.iitr.ac.in/aimcet पर उपलब्ध है।

                                        

एमसीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एनआईटी द्वारा संचालित नेशनल लेवल एंट्रेस टेस्ट आयोजित किया जाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एमसीए कॉमन एंट्रेस टेस्ट, एमसीए प्रवेश परीक्षा की अधिक जानकारी के लिए आप किसी एजुकेशनल वेबसाइट को देख सकते हैं। एमसीए प्रवेश परीक्षा का उद्देश्य आपकी मैथेमेटिकल और एनालिटिकल रीजनिंग की जाँच करना होता है, साथ ही कई सेंटर हैं जो एमसीए के लिए आपको तैयारी करने में मदद देते हैं।

इसके अतिरिक्त गाइड बुक्स में आपको तैयारी के लिए सैम्पल पेपर मिल सकते हैं। आप तीन वर्ष का एमसीए कर सकते हैं या एनआईआईटी और एपटैक जैसे अधिकृत ट्रेनिंग सेंटर्स में उपलब्ध ओरेकल या माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों द्वारा कराए जाने वाले किसी भी प्रोग्राम या सर्टिफिकेशन प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं। इग्यू द्वारा भी एमसीए कराया जाता है जिसे एम्पलॉयर बिरादरी की खासी मान्यता प्राप्त है। फिर भी हमेशा फुल टाइम एमसीए को वरीयता दी जानी चाहिए। वैकल्पिक रूप से आप डीओईएसीसी, डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एक्रीडिटेशन ऑफ कंप्यूटर कोर्सेज स्कीम को भी ट्राई कर सकते हैं।

इसमें विभिन्न लेवल का कोर्स कराया जाता है। ये कोर्स चार लेवल में उपलब्ध हैं तथा बी लेवल कोर्स को एमसीए के समकक्ष माना जाता है। ज्यादातर कंप्यूटर संस्थान डीओईएसीसी कोर्स कराते हैं। इस कोर्स के बाद आप सिस्टम एनालिस्ट या सॉफ्टवेयर इंजीनियर या ईडीपी मैनेजर के रूप में कॅरिअर शुरू कर सकते हैं या ट्रेनर के रूप में क्वालिफाई कर सकते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।