रिसर्चर्स फेलोशिप      Publish Date : 25/01/2025

                                 रिसर्चर्स फेलोशिप

                                                                                                                                             प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा एम के भान यंग रिसर्चर्स फेलोशिप प्रोग्राम को आरम्भ किया जा रहा है। इस फेलोशिप का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवा शोधकताओं को पीएचडी करने के बाद अपने देश में ही शोध को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस फेलोशिप प्रोग्राम के अंतर्गत युवा पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो को तीन वर्ष के लिए स्वतंत्र अनुदान एवं फेलोशिप प्रदान की जानी है, जिससे कि वह भविष्य में एक लीडर के रूप में सामने आ सकें और राष्ट्रीय प्रासांगिकता से सम्बन्धित मुद्दों पर केन्द्रित अत्याधुनिक शोधकार्य कर सकें।

फेलोशिप के लिए आवेदक के पास जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी/सम्बद्व क्षेत्रों में पीएचडी की डिग्री का होना आवश्यक है। फेलोशिप के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 16 मार्च, 2025 निर्धारित की गई है। फेलोशिप के लिए आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीद्वार इसके अधिकारकि लिंकः fellowships.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।