हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री ही क्यों चुनें?      Publish Date : 29/09/2024

                     हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री ही क्यों चुनें?

                                                                                                                                                  प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट्स की मानें, तो होटल इंडस्ट्री में बीते साल की शुरुआती छमाही में 2021 की तुलना में 140 फीसदी से अधिक का लेन-देन हुआ। मतलब साफ है कि होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री महामारी के बाद अब एक बार फिर से अपने पूरे परवान पर है। हमारे कॅरियर विशेषज्ञ डॉ0 राकेश सिंह सेंगर बता रहे हैं इस इंडस्ट्री में करियर चुनने के कुछ अन्य लाभः

                                                               

वर्क कल्चरः हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का ‘‘वातावरण बहु-सांस्कृतिक’’ होता है। यहां का वर्क-कल्चर अदब, मिलन सारिता और अनुशासन का एक मिलाजुला रूप होता है। इस तरह इस कार्य की जिम्मेदारियों व मेहमानों के प्रति उत्तरदायित्वों की बात करें, तो यहां माहौल आपको सदैव ही खुशहाल और मुस्कुराता हुआ मिलेगा।

विविध अनुभवः हॉस्पिटैलिटी के कोर्सेज के दौरान आपको कई तरह से अंतराष्ट्रीय स्तर के कार्य अनुभव से भी परिचित कराया जाता है। जैसे आई.एच.एम, पूसा, नई दिल्ली या ओबेरॉय सेंटर फॉर लर्निंग ऐंड डेवलपमेंट में आदि के करिकुलम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव के कुछ मौके मिलते हैं। नौकरी के दौरान विभिन्न हस्तियों से मिलने का मौका भी मिलता रहता है।

विविध अवसरः यहां एंटरटेनमेंट ऑर्गेनाइजर, पब्लिक रिलेशन, कंप्यूटर एप्लीकेशंस के स्किल वालों के लिए कुछ खास मौके होते हैं। साथ ही इवेंट मैनेजर, रेस्टोरेंट मैनेजर, शेफ, इवेंट को-ऑर्डिनेटर, रिसॉर्ट मैनेजर, हाउस-कीपिंग मैनेजर, चीफ सोमेलियर (वाइन सर्विस इंचार्ज), कॉन्सिअर्ज (होटल बुकिंग इंचार्ज) जैसे विविध स्किल के लिए जॉब्स उपलब्ध होती हैं।

                                                                  

शानदार आयः एंबिशन बॉक्स के अनुसार सैलरी शुरुआत में 3 से 6 लाख रुपये प्रति वर्ष तक मिल सकती है। ज्यादा आय वाले पद हेड-शेफ, मैनेजर, कॉन्सिअर्ज आदि होते हैं।

कैसे करें शुरुआतः बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट में बीबीए, ट्रैवेल टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी में बीबीए आदि डिग्री कोर्स उपलब्ध होते हैं। केटरिंग सर्विसेज और कुलिनरी आर्ट के डिग्री कोर्स करें। राष्ट्रीय, राज्य और यूनिवर्सिटी स्तर की प्रवेश परीक्षाएं होती हैं, साथ ही कई होटल अपनी प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।