छात्र जीवन में सफलता हेतु अपनाएं यह आदतें, स्टडीज में सक्सेसफुल होने का सीक्रेट मंत्र

छात्र जीवन में सफलता हेतु अपनाएं यह आदतें, स्टडीज में सक्सेसफुल होने का सीक्रेट मंत्र

                                                                                                                                                                               Dr. R. S. Sengar

Best Study Habits For Success in Exams: लाइफ में अच्छा करियर बनाने के लिए पढ़ाई लिखाई में सफलता की जरूरत होती है और अच्छी आदतें हमें बेहतर छात्र बनाती हैं जो हमें आगे चलकर सक्सेस पाने में मदद करती है।

Success Mantra: जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छी आदतें (Good Habits) जरूरी होती है। यह हमें अपने लक्ष्यों को पाने में मदद करती हैं। अच्छी आदतों का प्रभाव हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पड़ता है।

                                                                            

इसमें फिजिकल हेल्थ से लेकर मेंटल हेल्थ भी शामिल हैं। लाइफ में अच्छा करियर बनाने के लिए पढ़ाई लिखाई में सफलता की जरूरत होती है और अच्छी आदतें हमें बेहतर छात्र बनाती (Successful student) हैं जिससे हमें आगे चलकर सक्सेस पाने में मदद मिलती है।

आज की इस पोस्ट में हमारे करियर मेंटर बता रहें हैं कि कौन सी वह आदतें हैं, जो हमें बेहतर स्टूडेंट बनाती हैं और जिससे लाइफ में सक्सेस पाना हो जाता है आसानः.

सेल्फ डिसिप्लिन

आत्म अनुशासन या सेल्फ डिसिप्लिन सबसे जरूरी आदत होती है। यह हमें अपने लक्ष्य पर फोकस करने में मदद करता है। हमारे चारों तरफ ऐसी चीजों की कमी नहीं है जो हमे समय बर्बाद करने जैसी चीजों के प्रति आकर्षित करते हैं। लेकिन उस समय हमें सेल्फ डिसिप्लिन चीजों को फोकस्ड रहने में मदद करता है।

व्यवस्थित रहना

अपने पड़ाई लिखाई की चीजों को लेकर कमरे तक को व्यवस्थित और मेंटेन रखने की आदत छात्रों के जीवन में बहुत अहम है। यह आपको आनी चीजों की केयर करना सिखाता है और जीवन को भी व्यवस्थित रखने में मदद करता है।

जरूरी कामों को प्राथमिकता देना

                                                                     

स्टूडेंट लाइफ में जरूरी कामों को पहले करने की आदत काफी मददगार साबित होती है। इससे कभी आपको काम नहीं होने के कारण परेशानी में नहीं फंसना पड़ेगा। यह आदत जीवन भर आपके बहुत काम आएगी।

असफलता को चुनौती समझना

असफलता को चुनौती समझना सफलता प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंत्र है। यह एक आदत हार से निराश होने से बचाती है, असफलता के घबराने की बजाय इन्हें चुनौती के रूप में स्वीकारने से आगे बढ़ने की राह खुलती जाती है।

पॉज़िटिव सोच

मुश्किल समय में मन में निगेटिव सोच को बढ़ने देने के बजाए अपनी सोच को पोजिटिव रखने की आदत जीवन में बहुत आगे ले जाती है।

समय का सदुपयोग

                                                          

समय का सदुपयोग करना महत्वपूर्ण और बेहतरीन आदत है इसके लिए सबसे पहले किसी भी काम को टालने की आदत से बचना जरूरी है। अपनी प्रायोरिटिज को तय करें और उन पर फोकस्ड रहकर काम करें।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।