
फादर्स डे पर विशेष Publish Date : 06/07/2026
फादर्स डे पर विशेष
फादर्स डे, प्रत्येक वर्ष जून माह के तीसरे रविवार को मनाया जाता है,
फादर्स डे जून माह के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। फिर तारीख चाहे जो भी हो, मौजूदा समय में दुनिया भर के लगभग एक से 12 देशों में फादर्स डे मनाया जाता है, चूंकि अमेरिका या पाश्चात्य देशों में परिवार संयुक्त नहीं रहते। इसलिए इन जैसे देशों में फादर डे का महत्व अधिक है, इस दिन बेटे बेटियां अपने पिता के घर जाकर उनका सम्मान करते हैं और उन्हें तोहफे देते हैं। वर्ष 2026 का फादर डे 21 जून को मनाया गया। आजकल फादर्स डे पर भारत में भी पिता के समूचे स्वास्थ्य परीक्षण के तोहफे का पैकेज खूब लोगों के द्वारा दिया जा रहा है।
माता जहाँ 9 महीने अपनी कोख में रखकर किसी बच्चे को जन्म देती हैं, तो वहीं एक पिता भी उसका लालन पोषण करके उसे समर्थ और स्वावलंबी बनाता है। भारत जैसी प्राचीन सभ्यता वाले देश में तो माता के साथ पिता की भी बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है।

महाभारत के 1 पर्व में यक्ष प्रसंग का उल्लेख है जिसमें पांडवों से वह तालाब से जल लेने से पहले यह प्रश्न पूछता है। यक्ष का एक प्रश्न यह भी था कि आकाश से ऊंचा कौन है- इस पर युधिष्ठिर का उत्तर था, पिता का स्थान आकाश से ऊंचा है।
पिता के प्रति सम्मान भारत की परंपरा है। बहरहाल, अमेरिका और अनेक पश्चिमी देशों में मात्र दिवस मनाने की परंपरा शुरू हो चुकी है। कुछ बुद्धिजीवियों ने इसे पिता की उपेक्षा माना और उसी की प्रतिक्रिया में पितृ दिवस मनाने की शुरुआत हुई।