
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए Publish Date : 25/02/2025
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए
कष्टों को दूर करने के लिए शिवलिंग पर इन जगहों पर लगाएं चंदन, भोलेनाथ दूर करते हैं सारे कष्ट
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग का विधि-विधान से अभिषेक करना चाहिए, इससे जीवन में आ रहे कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।
महाशिवरात्रि पर करें यह उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन यदि भोलेनाथ का विधिकृविधान से पूजन किया जाए और कुछ उपाय अपनाए जाएं तो जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत ही खास होता है।
भोलेनाथ को लगाएं चंदन
धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को चंदन का टीका लगाना शुभ होता है। इससे वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर इन स्थानों पर चंदन लगाने से बैकुंठ धाम में स्थान मिलता है?
पहला चंदन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का पूजन करते समय सबसे पहले शिवलिंग के ऊपर चंदन लगाया जाता है।
दूसरा चंदन
महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए दूसरा चंदन का टीका शिवलिंग के सीधे हाथ पर लगाया जाता है यह गणेश जी का स्थान माना गया है।
तीसरा चंदन
महाशिवरात्रि के दिन चंदन का तीसरा तिलक शिवलिंग के उल्टे हाथ की तरफ लगाया जाता है. इस स्थान को भगवान कार्तिकेय जी का स्थान कहते हैं।
चौथा तिलक
शिवलिंग पर चंदन का चौथा टीका अशोक सुंदरी के ऊपर लगाया जाता है। यह शिवलिंग का वह स्थान है जहां शिवलिंग पर अर्पित किया गया जल नीचे की ओर आता है।
पांचवा तिलक
महाशिवरात्रि के दिन चंदन का पांचवा तिलक शिवलिंग की जलाधारी पर लगाया जाता है. जहां से जल का प्रवाह होता है।
छठा तिलक
शिवलिंग का जल जहां बह रहा है उसके ठीक विपरीत यानि शिवलिंग के पीछे की ओर चंदन का छठा तिलक लगाया जाता है।
सातवां तिलक
सातवां और अंतिम तिलक शिवलिंग के पास रखें नंदी महाराज के दोनों सिंगों पर लगाया जाता है, इस तिलक को बहुत ही शुभ माना गया है।