भारत का प्रजाति संरक्षण कार्यक्रम      Publish Date : 22/04/2025

               भारत का प्रजाति संरक्षण कार्यक्रम

                                                                                                                                प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

1. निम्नलिखित तीन मानकों के आधार पर पश्चिमी घाट श्रीलंका एवं इण्डो-वर्मा क्षेत्रों को जद्यैव-विविधता के तप्त स्थानों (हॉट-स्पॉट्स) के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है-

1. जाति बहुल्यता (स्पीशीस रिचनेस)

2. वानस्पतिक घनत्व

3. स्थानिकता

4. मानवजाति-वानस्पतिक महत्व

5. आशंका बोध

6. वनस्पति एवं प्राणीजात का उष्ण एवं आर्द्र परिस्थितियों के प्रति अनुकूलता।

उपरोक्त में से कौन-से तीन मानक इस संदर्भ में सत्य हैं-

(अ) 3, 4 तथा 6      (ब) 1, 2 तथा 6

(स) 2, 4 तथा 6      (द) 1, 3 तथा 5

उत्तर- द

2. प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधन अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षण संघ (IUCN) द्वारा प्राकृतिक रेड डाटा बुक्स में निम्न सूची/सूचियाँ सम्मिलत की जाती है/हैं-

1. जैव-विविधता के तप्त स्थान (हॉट--स्पॉटृस) में विद्यमान स्थानिक पौधों एवं पशु जातियों की सूची।

2. संकटग्रस्त पशु एवं पौधों की जातियों की सूची।

3. विभिन्न देशों में प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधन संरक्षण हेतु संरक्षित स्थलों की सूची।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर का चुनाव कीजिए-

(अ) केवल 2        (ब) केवल 3

(स) 1 एवं 2       (द) 2 एवं 3

उत्तर- अ

3. जैव-विविधता निम्न माध्यम/माध्यमों के द्वारा मानव अस्तित्व का आधार बनी हुई हैं-

1. मृदा का निर्माण

2. मृदा के अपरदन की रोकथाम

3. अपशिष्टों का पुनः चक्रण

4. शस्य परागण

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए-

(अ) केवल 2, 3 एवं 4    (ब) केवल 1, 2 तथा 3

(स) 1, 2, 3 तथा 4     (द) केवल 1 तथा 4

उत्तर- स

4. निम्न में से कौन सा स्थान वनस्पति संरक्षण हेतु स्व-स्थान (In–Situ) पद्वति नही है-

(अ) वन्य प्राणी अभ्यारण्य (ब) रष्ट्रीय पार्क

(स) वानस्पतिक उद्यान   (द)जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र

उत्तर- स

5. भारत में निम्न में से किस वर्ग के आरक्षित क्षेत्रों में स्थानीय लोागों को जैव-भार (जैवमास) एकत्रित करने और उसके उपयोग की अनुमति नही प्रदान की गई है-

(अ) वन्य प्राणी अभ्यारण्य में

(ब) जद्यैव मण्डलीय आरक्षित क्षेत्र में

(स) रामसर में घोषित भूमियों में

(द) राष्ट्रीय उद्यानों में

उत्तर- द

6. निम्न में से कौन-सा प्राणी समूह संकटापन्न जातियों के संवर्ग में आता है-

(अ) सिंह पुच्छी मैकाक, नीलगाय, हनुमान लंगूर और चीतल

(ब) महान भारतीय सारंग, कस्तूरी मृग, लाल पांडा और एशियन वनीय गधा

(स) कश्मीरी महामृग, चीतल, नीलगाय और महान भारतीय सारस

(द) हिम तेंदुआ, अनुप मृग, रीसस बन्दर और सारस (क्रेन)

उत्तर- ब

7. कुछ समय पूर्व तक गिद्व भारतीय देहातों में आमतौर पर दिखाई देते थे, परन्तु आजकल यह कभी-कभी ही नजर आते हैं। इस स्थिति के लिए उत्तरदायी है-

(अ) गिद्वों में उत्पन्न व्यापक, दीर्घस्थाई तथा घातक रोग

(ब) गिद्वों के भोजन में आई कमी।

(स) गोपशु स्वामियों के द्वारा पशुओं के उपचार हेतु प्रयुक्त की जाने वाली औषधि।

(द) नवीन प्रवेशी जातियों के द्वारा गिद्वों के भीड़ स्थलों का नाश।

उत्तर- स

8. निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. काली गरदन वाली गिलहरी

2. चीता      

3. उडन गिलहरी (कंदली)

4. हिम तेंदुआ

उपरोक्त में से भारत में प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले-

(अ) 1, 2, 3 एवं 4  (ब) केवल 2 तथा 4

(स) केवल 1, 2 तथा 3   (द) केवल 1, 3 तथ 4

उत्तर- द

9. युग्मों को सुमेलित कीजिए-

सूची-1                              सूची-2

(भारतीय वन्यजीव प्रजातियाँ)           (वैज्ञानिक नाम)

(क) ऐशियाई जंगली गधा           1.बाँसेलापस टेंगोकेमल्स

(ख) बारहसिंगा              2. सर्वस डूबासेली

(ग) चिकारा                 3. एक्यूस हैमसीस

(घ) नीलगिरी                4. गजेला बेन्टे

कूटः

    क   ख   ग   घ

(अ) 3   2   1   4

(ब)  2   3   4   1

(स)  3   2   4   1

(द)  2   3   1   4

उत्तर- स

10. भारत के इन सभी जैव आरक्षित (बायोस्फीयर रिजर्व) में से 4 को यूनेसे के वर्ल्ड नेटवर्क द्वारा पहिचाना गया है, इनमें से कौन एक नही है-

(अ) सुन्दरवन       (ब) मन्नार की खाड़ी

(स) नन्दा देवी      (द) कंचनजंगा

उत्तर- द

11. निम्नलिखित भारतीय जीवों पर विचार कीजिए-

1. घड़ियाल        

2. चमड़े की पीठ वाला कछुआ

3. बारहसिंगा

उपरोक्त में से कौन स्थानिक है/हैं-

(ब) केवल 3            (ब) केवल 1 तथा 2

(स) इनमें से कोई नही    (द) अ तथा ब दोनों

उत्तर- स

12. निम्न पर विचार कीजिए-

1. स्टार कछुआ         2. मॉनीटर छिपकली

3. पिग्मी हॉक          3. स्पाइडर बन्दर

उपरोक्त में से कौन प्राकृतिक रूप से भारत में पाये जाते हैं-

(अ) 1, 3 और 4        (ब) 1, 2 और 3

(स) केवल 2            (द) उपरोक्त सभी

उत्तर- ब

 13. भारत के किस राज्य में शेर की पँूछ वाले मकॉक पाये जाते हैं-

1. चेन्नई      2. केरल

3. कर्नाटक     4. आँध्र प्रदेश

नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन कीजिए-

(अ) 1, 2 और 3        (ब) 1, 3 और 4

(स) केवल 2            (द) उपरोक्त सभी

उत्तर- अ

14. पारंपरिक मानव जीवन के साथ-साथ जैव- विविधता संरक्षण की महत्वपूर्ण रणनीति स्थापित की गई है-

(अ) वन्यजीव अभ्यारण्य   (ब) राष्ट्रीय उद्यान

(स) बॉटनिकल गार्डन्स    (द) बायोस्फीयर रिजर्व

उत्तर- द

15. गंगा नदी डॉल्फिन की समष्टि में ह्रास के लिए शिकार एवं चोरी के अतिरिक्त और संभव कारण क्या हो सकते हैं-

1. नदियों पर बाँधों एवे बैराजों का निर्माण।

2. नदियों में मगरमच्छ की समष्टि में वृद्वि।

3. संयोग से मछली पकड़ने के जाल में फंस जाना।

4. नदियों के आस-पास के खेतों में कृषि रसायनों का छिड़काव।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए-

(अ) 1, 2, 3 एवं 4  (ब) केवल 1, 2 और 4

(स) केवल 1 और 2  (द) केवल 2 और 3

उत्तर- ब

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।